Lava Z81 भारत में लॉन्च, जानें दाम और लॉन्च ऑफर के बारे में

Lava ने जे़ड रेंज का विस्तार करते हुए एक नए स्मार्टफोन Lava Z81 को लॉन्च कर दिया है। भारत में लावा जेड81 का दाम, स्पेसिफिकेशन आदि के बारे में जानें।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 2 नवंबर 2018 18:09 IST
ख़ास बातें
  • Lava Z81 के दो रैम वेरिएंट हुए भारत में लॉन्च
  • एआई स्टूडियो मोड के साथ आएगा लावा जेड81
  • सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट है शामिल
हैंडसेट निर्माता कंपनी Lava ने जे़ड रेंज का विस्तार करते हुए एक नए स्मार्टफोन Lava Z81 को लॉन्च कर दिया है। लावा जेड81 को 2 जीबी और 3 जीबी दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। भारत में अभी केवल 3 जीबी रैम ही बेचा जा रहा है। Lava Z81 में प्रमुख फीचर की बात करें तो इसमें आपको फ्रंट और रियर कैमरा में पोट्रेट फोटोग्राफी के लिए एआई स्टूडियो मोड मिलेगा। यह फीचर स्पलैश, स्टेज लाइट, स्टेज लाइट मोनो और अन्य इफेक्ट देने के लिए काम आएगा। Lava Z81 स्मार्टफो में 5.7 इंच का डिस्प्ले, मीडियाटेक हिलीयो ए22 चिपसेट और फोन में जान फूंकने के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Lava Z81 की भारत में कीमत

लावा जेड81 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। भारत में 2 जीबी रैम में कितने रुपये में बेचा जाएगा, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है। Lava Z81 ब्लैक और गोल्ड रंग में सभी रिटेल आउटलेट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Amazon और Snapdeal पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत लावा जेड81 वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट के साथ आता है। गौर करने वाली बात यह है कि इस ऑफर का लाभ ग्राहक को तभी मिलेगा जब आप फोन 31 जनवरी 2019 तक या उससे पहले खरीद लेते हैं।
 

Lava Z81 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला Lava Z81 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित स्टार ओएस 5.0 पर चलता है। स्मार्टफोन में 5.7 इंच एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हिलीयो ए22 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम मिलेगी। अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए Lava Z81 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का सेंसर रहेगा। कैमरा फीचर की बात करें तो यूजर को पोर्ट्रेट लाइटिंग, रियल-टाइम बोकेह, फेस ब्यूटी, एचडीआर, सुपर नाइट, फ्लिटर, पैनोरमा, जीआईएफ मोड, इंटेलिजेंट सेल्फी, साउंड पिक्चर, स्पॉटलाइट, चाइल्ड मोड, वीडियो ब्यूटी मोड, एआर स्टीकर्स जैसे कई फीचर मिलेंगे।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी वोल्ट, वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट 2.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ वर्जन 4.1, एफएम रेडियो और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मिलेगा। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक सपोर्ट है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.