Lava Z66 जल्द हो सकता है लॉन्च, इस बेंचमार्क साइट पर लिस्ट

आपको बता दें, Lava ने भारत में अपना आखिरी फोन Lava Z53 फरवरी में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 4,829 रुपये थी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 जून 2020 17:10 IST
ख़ास बातें
  • Lava Z66 हो सकता है एंट्री-लेवल डिवाइस
  • sp9863a_3c10 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है यह फोन
  • लिस्टिंग के अनुसार फोन Unisoc प्रोसेसर से लैस होगा

Lava ने नहीं दी इस फोन को लेकर कोई जानकारी

Lava Z66 स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है, जिससे इशारा मिला है कि यह स्मार्टफोन भविष्य में लॉन्च किया जा सकता है। OEMs कमर्शियल लॉन्चिंग से पहले बेंचमार्किंग साइट पर अपने डिवाइस की टेस्टिंग करने के लिए जाना जाता है, और Lava भी कुछ ऐसा ही कर रहा है। हालांकि, यह पहली बार है जब हमने इस स्मार्टफोन के बारे में सुना हो और लावा ने इसके लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इससे इतर गीकबेंच लिस्टिंग में लावा ज़ेड66 स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। आपको बता दें, लावा ने भारत में अपना आखिरी फोन Lava Z53 फरवरी में लॉन्च किया था।

Lava Z66 गीकबेंच पर Unisoc प्रोसेसर के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग में सामने आया है कि यह फोन Unisoc प्रोसेसर से लैस होगा और इस फोन का मॉडल नंबर sp9863a_3c10 है। हालांकि, प्रोसेसर के बारे में सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन लिस्टिंग में फोन के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर स्कोर दिए गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फोन को एंट्री-लेवल डिवाइस होना चाहिए। चिपसेट 8 कोर के साथ लिस्ट है और इसकी बेस फ्रिक्वेंसी 1.20 गीगाहर्ट्ज़ है। लावा ज़ेड66 का सिंगल-कोर टेस्ट स्कोर 153 प्वाइंट्स हैं और मल्टी-कोर टेस्ट के स्कोर 809 प्वाइंट्स हैं।
Advertisement

गीकबेंच लिस्टिंग में यह भी खुलासा होता है कि लावा ज़ेड66 फोन 3 जीबी रैम से लैस होगा। साथ ही फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। हालांकि, इन सब के अलावा गीकबेंच लिस्टिंग फोन के बारे में अन्य किसी जानकारी का खुलासा नहीं होता।

जैसा कि हमने पहले बताया, Lava ने फरवरी में एंट्री-लेवल डिवाइस Lava Z53 लॉन्च किया था। भारत में इस फोन की कीमत 4,829 रुपये है। डुअल-सिम लावा ज़ेड53 एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) पर काम करता है। इसमें 6.1 इंच का (600x1280 पिक्सल) डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच है। फोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया था, सॉफ्ट फ्लैश के साथ। इसके अतिरिक्त फोन में 1 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 4,120 एमएएच बैटरी, माइक्रोयूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ आएगा। लावा ज़ेड53 की बिक्री शुरू हो चुकी है। यह ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lava Z66, Lava, Lava Z66 Specifications, Geekbench
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.