Lava Z66 स्मार्टफोन 7,777 रुपये में लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Lava Z66 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,777 रुपये है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, जो है मरीन ब्लू, बैरी रेड और मिडनाइट ब्लू।

Lava Z66 स्मार्टफोन 7,777 रुपये में लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Lava Z66 में 1288 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट

ख़ास बातें
  • Lava Z66 में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • लावा ज़ेड66 स्मार्टफोन की बैटरी देती है 16 घंटे तक का टॉक-टाइम
  • फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट मौजूद है
विज्ञापन
Lava Z66 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि डुअल रियर कैमरा से लैस है जिसका प्राइमरी शूटर 13 मेगापिक्सल का है। इस फोन में आपको 3,950 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जिसको लेकर कहा गया है कि यह 16 घंटे तक का टॉक-टाइम प्रदान करता है। लावा ज़ेड66 स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले के साथ 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें, तो यह स्मार्टफोन 7,777 रुपये की कीमत के साथ बेहद ही किफायती साबित होता है। फिलहाल इस स्मार्टफोन को ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स के माध्यम से ही उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Lava Z66 price in India, availability

जैसे कि हमने बताया Lava Z66 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,777 रुपये है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, जो है मरीन ब्लू, बैरी रेड और मिडनाइट ब्लू। Lava फोन की सेल फिलहाल ऑफलाइन रीटेलर्स के द्वारा ही शुरू की गई है, हालांकि बताया जा रहा है कि जल्द ही इस फोन को ऑनलाइन माध्यम के द्वारा भी Amazon और Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा।  
 

Lava Z66 specifications

डुअल-सिम (नैनो) लावा ज़ेड66 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इस फोन में 6.08 इंच एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 283 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी मौजूद है। इसमें 2.5D कर्व्ड स्क्रीन और 19:9 आस्पेक्ट रेशिया दिया गया है। इसके अलावा फोन 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ लैस है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 32 जीबी तक स्पेस मौजूद है हालांकि इसमें 128 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए लावा ज़ेड66 स्मार्टफोन में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस सेकेंडरी कैमरा है। रियर कैमरा सेटअप में LED फ्लैश सपोर्ट भी दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा और स्क्रीन फ्लैश मिलेगा। कैमरा फीचर्स की बात करें, तो इसमें ब्यूटी मोड, एचडीआर मोड, बर्स्ट मोड, पैनोरमा, नाइट, टाइम लैप्स, स्लो मोशन जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।

लावा ज़ेड66 की बैटरी 3,950 एमएएच की है, जो कि आपको 16 घंटे तक का टॉक-टाइम देती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी, वाई-वाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, 3.5mm ऑडियो जैक आदि शामिल है। 155.6x73.5x8.85mm के इस फोन का भार 162 ग्राम है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एक्सीलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट और प्रोक्सिमिटी सेंसर आदि दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.08 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3950 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »