5,000mAh बैटरी के साथ Lava Z2s भारत में लॉन्च, कीमत 7,299 रुपये...

Lava Z2s फोन को सिंगल कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया है, जिसके 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,299 रुपये है। हालांकि, इसे Amazon वेबसाइट के माध्यम से फिलहाल 7,099 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 23 जुलाई 2021 14:43 IST
ख़ास बातें
  • Lava Z2s फोन Android 11 (Go edition) पर काम करता है
  • लावा ज़ेड2एस में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है
  • यह फोन सिंगल कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है

Lava इस फोन को सिंगल स्ट्राइप्ड ब्लू कलर ऑप्शन में लेकर आया है

Lava Z2s स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो कि 6.5 इंच एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले और सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच व कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। लोवा ज़ेड2एस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है, हालांकि कंपनी ने इसमें किसी प्रकार का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं दिया है। यह Lava Z2 सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन है, जिसमें कंपनी ने इससे पहले Lava Z2 और Lava Z2 Max स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। यह फोन Android 11 (Go edition) पर काम करते हैं। इस फोन को खरीद के लिए ऑनलाइन व रिटेलर स्टोर्स पर उपलब्ध करा दिया गया है।
 

Lava Z2s price in India, availability

Lava Z2s फोन को सिंगल कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया है, जिसके 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,299 रुपये है। हालांकि, इसे Amazon और कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से फिलहाल 7,099 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह खबर लिखते हुए यह फोन Flipkart पर 7,999 रुपये की कीमत में लिस्ट है, लेकिन इसे जल्द ही बदल दिया जा सकता है। लावा ज़ेड2एस फोन ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से भी खरीदा जा सकेगा।
Advertisement

Lava इस फोन को सिंगल स्ट्राइप्ड ब्लू कलर ऑप्शन में लेकर आया है। कंपनी इस फोन पर 100 दिन तक की स्क्रीन रिप्लेसमेंट वॉरंटी भी दे रहा है।

Amazon फोन पर 334 रुपये प्रतिमाह की शुरुआती राशि के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी ऑफर कर रहा है। इसके साथ ही 6,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर Flipkart फोन पर 278 रुपये प्रतिमाह की शुरुआती राशि के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी ऑफर कर रहा है। इसके अलावा, ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत तक का अनलिमिटेड कैशबैक ऑफर कर रही है। इसके अलावा, यूज़र्स को ICICI Bank, IndusInd Bank, SBI cards और Mobikwik wallets द्वारा इशू Amex Network कार्ड्स के फर्स्ट ट्रांसजेक्शन पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।
 

Lava Z2s specifications

डुअल-सिम (नैनो) लावा ज़ेड2एस स्मार्टफोन Android 11 (Go edition) पर काम करता है। इस फोन में 6.5 इंच एचडी+ (720x1600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 2.5D कर्व्ड स्क्रीन के साथ आती है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी DDR4X रैम व 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है। स्टोरेज को 512 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट से बढ़ाया भी जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए लावा ज़ेड2एस स्मार्टफोन में आपको सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे में ब्यूटी मोड, एचडीआर मोड, नाइट मोड और पोर्ट्रेट मोड दिए गए हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जो कि नॉच डिज़ाइन में स्थित है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11 b/g/n, LTE, ब्लूटूथ वी5, और यूएसबी-टाइप सी पोर्ट शामिल है। फोन का डायमेंशन 164.5x75.8x9.0mm है और भार 190 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  2. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  3. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  4. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  5. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  6. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  8. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  9. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  10. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.