Lava Shark 2 में मिलेगी 50 मेगापिक्सल AI ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
इस स्मार्टफोन का कैमरा आइलैंड पिछले वर्ष पेश किए गए Apple के iPhone 16 Pro Max के समान दिख रहा है। इसकी कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ है। इस स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच कटआउट है। इसमें फ्रेम के दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। हाल ही में Lava ने देश में Lava Yuva Smart 2 को लॉन्च किया था।