Lava Yuva 2 5G स्‍मार्टफोन 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Rs 10 हजार से कम में लॉन्‍च

भारतीय ब्रैंड लावा (Lava) ने एक नया स्‍मार्टफोन Lava Yuva 2 5G लॉन्‍च किया है। यह युवा सीरीज में कंपनी का बजट 5G स्‍मार्टफोन भी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2024 12:25 IST
ख़ास बातें
  • Lava Yuva 2 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 9499 रुपये हैं इंट्रोडक्‍टरी प्राइस
  • मार्बल ब्‍लैक, मार्बल वाइट कलर्स में उपलब्‍ध

Lava Yuva 2 5G को मार्बल ब्‍लैक, मार्बल वाइट कलर्स में लाया गया है। फोन की कीमत 9499 रुपये है।

Lava Yuva 2 5G : भारतीय ब्रैंड लावा (Lava) ने एक नया स्‍मार्टफोन Lava Yuva 2 5G लॉन्‍च किया है। यह युवा सीरीज में कंपनी का बजट 5G स्‍मार्टफोन भी है। फोन में 6.67 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले 90 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। फोन में य‍ूनिसॉक का T760 प्रोसेसर, 4GB रैम दी गई है। यह एंड्रॉयड 14 पर चलता है और उन यूजर्स को पसंद आ सकता है, जिन्‍हें प्‍योर एंड्रॉयड का अनुभव चाहिए। Lava Yuva 2 5G में 50MP का मेन बैक कैमरा दिया गया है। 5000mAh की बैटरी मिलती है। 
 

Lava Yuva 2 5G Price in India, availability

Lava Yuva 2 5G को मार्बल ब्‍लैक, मार्बल वाइट कलर्स में लाया गया है। फोन की कीमत 9499 रुपये है। इसे देशभर में मौजूद रिटेल आउटलेट्स से लिया जा सकेगा। प्रोडक्‍ट पर एक साल की वॉरंटी और घर पर फ्री सर्विस की सुविधा मिल रही है।
Advertisement
 

Lava Yuva 2 5G Features, Specifications

Lava Yuva 2 5G में 6.67 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1600 × 720 पिक्‍सल्‍स है। डिस्‍प्‍ले में 700 निट्स की पीक ब्राइटनैस और 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। 

Lava Yuva 2 5G में यूनिसॉक का T760 प्रोसेसर है। साथ में 4GB LPDDR4x रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज  128GB है। फोन में एसडी कार्ड लगाने का भी ऑप्‍शन है, जिससे रैम को 1 टीबी तक एक्‍सपेंड किया जा सकता है। 
Advertisement

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला Lava Yuva 2 5G रन करता है लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर। इसमें किसी और यूआई की लेयर नहीं है, जिससे प्‍योर एंड्रॉयड का अनुभव मिलता है। फोन में 50MP का मेन बैक कैमरा दिया गया है। उसके साथ 2MP का एआई कैमरा और एलईडी फ्लैश की सुविधा है। फोन में 8 एमपी का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

Lava Yuva 2 5G में  5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्‍य सुविधाओं में फोन साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, स्‍टीरियो स्‍पीकर्स से पैक्‍ड है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.