लावा एक्स81 में है 3 जीबी रैम, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 10 जून 2016 12:45 IST
देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स ने नया एक्स81 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। लावा एक्स81 की कीमत 11,499 रुपये है और यह देशभर के रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 13 जून से मिलेगा। इस हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट भी किया गया है।

लावा एक्स81 स्मार्टफोन एयरटेल के डबल डेटा ऑफर के साथ आएगा। इसके अलावा हैंडसेट को पहले महीने में खरीदने वाले ग्राहकों को 1 साल के लिए मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी दी जाएगी।
Advertisement

लावा के इस लेटेस्ट फोन में 5 इंच का एचडी आईपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें 64-बिट 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे यूज़र 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा पाएंगे। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कंपनी के स्टार ओएस 3.0 पर चलेगा। यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय 4जी स्मार्टफोन है। यह स्पेस ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

इसमें एफ/2.0 अपर्चर और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। कम रोशनी में बेहतर सेल्फी के लिए इसमें एक फ्रंट फ्लैश भी दिया गया है। लावा एक्स81 को पावर देने के लिए मौजूद है 2700 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

फोन का डाइमेंशन 142.6x73.4x8.4 मिलीमीटर है। 4जी के अलावा जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, यूएसबी पोर्ट, ऑडियो जैक और ओटीजी कनेक्टिविटी फ़ीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि लावा ने इस महीने ही दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। लावा ए82 को 4,549 रुपये में लॉन्च किया था। वहीं, 8 मेगापिक्सल कैमरे वाले लावा एक्स46 को 7,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.