लावा एक्स41+ एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके बारे में

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 30 जनवरी 2017 11:50 IST
ख़ास बातें
  • लावा एक्स41+ हैंडसेट की कीमत 8,999 रुपये है
  • हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है
  • इसकी बैटरी 2500 एमएएच की है
लावा ने अपनी एक्स-सीरीज़ का नया स्मार्टफोन एक्स41+ पेश किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये है और इसे कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि हैंडसेट को जल्द ही रिटेल मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।

लावा एक्स41+ में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 294 पीपीआई है।
Advertisement

यह डुअल-सिम स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। यह एक 4जी फोन है, लेकिन एक वक्त पर सिर्फ एक ही सिम इस कनेक्टिविटी के साथ काम करेगा। स्मार्टफोन में वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर भी मौज़ूद है जो कि हैंडसेट की अहम खासियतों में से एक है।

हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। साथ में मौज़ूद है एलईडी फ्लैश। वहीं, फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और साथ में मौज़ूद है एलईडी फ्लैश। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। लावा एक्स41+ की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है।
Advertisement

बैटरी 2500 एमएएच की है। हैंडसेट के कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर में मिलेगा। इसका डाइमेंशन 145x71.2x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 154 ग्राम।
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.