मात्र 6999 रुपये में Lava लाया धांसू स्मार्टफोन, 8MP कैमरा समेत दमदार फीचर्स, साथ में 2999 के Lava ProBuds N11 नेकबैंड फ्री

बैटरी की बात की जाए तो Lava X3 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन Android 12 Go Edition पर काम करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2022 09:16 IST
ख़ास बातें
  • Lava ने भारतीय बाजार में नया बजट स्मार्टफोन Lava X3 लॉन्च कर दिया है।
  • Lava X3 में 6.53 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava X3 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Photo Credit: Lava

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava ने भारतीय बाजार में नया बजट स्मार्टफोन Lava X3 लॉन्च कर दिया है। देसी कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया नया फोन 8 हजार रुपये के बजट में आया है। मार्केट में आने वाला यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi A1+ और Realme C33 समेत अन्य को टक्कर दे सकता है। यहां हम आपको Lava X3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
 

Lava X3 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Lava X3 की कीमत 6,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो Arctic Blue, Charcoal Black और Luster Blue कलर ऑप्शन में आता है। अगर आप 20 दिसंबर को Lava का यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर करेंगे तो 2,999 रुपये के Lava ProBuds N11 नेकबैंड फ्री में पा सकते हैं।
 

Lava X3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Lava X3 में 6.53 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन है। प्रोसेसर की बात की जाए तो Lava का यह स्मार्टफोन क्वाड कोर Helio A22 प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 3GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ा सकते हैं। 

डिस्प्ले के टॉप में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। बैक पैनल में एक पिल शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और दूसरा VGA लैंस दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन Android 12 Go Edition पर काम करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Lava X3 में 4G VoLTE, एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस दिया गया है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.