Lava भारत में जल्द लॉन्च करेगी 2 डिस्प्ले वाला फोन! डिजाइन Xiaomi के फ्लैगशिप फोन जैसा

Lava के अपकमिंग फोन में डुअल कैमरा के लिए दो रिंग नजर आ रहे हैं। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर मिलने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जनवरी 2026 19:47 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन कई मायनों में खास होगा जिसमें डुअल रियर कैमरा मिलने वाला है।
  • रियर पैनल में एक छोटा, आयताकार डिस्प्ले मौजूद है।
  • वाल्यूम और पावर बटन लेफ्ट स्पाइन पर दिए जा सकते हैं।

Lava भारत में जल्द ही एक खास स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है

Photo Credit: Lava

Lava भारत में जल्द ही एक खास स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसमें दो-डिस्प्ले मौजूद होंगे। रोचक रूप से इसका दूसरा डिस्प्ले रियर पैनल में मौजूद होगा। कंपनी ने फोन के डिजाइन से भी पर्दा उठा दिया है। फोन का टीजर इसके डिजाइन को लेकर काफी कुछ बताता है। खास बात यह है कि दूसरा डिस्प्ले कैमरा आइलैंड की बगल में ही मौजूद होगा। फोन में डुअल रियर कैमरा भी मौजूद होंगे। हालांकि ब्रांड ने बहुत अधिक डिटेल्स का खुलासा अभी नहीं किया है। आइए जानते हैं LAVA के अपकमिंग फोन के बारे में। 

Lava का भारत में नया स्मार्टफोन आने वाला है। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन कई मायनों में खास होगा जिसमें डुअल रियर कैमरा मिलने वाला है। इसमें दो डिस्प्ले मौजूद होंगे। सेकंडरी डिस्प्ले कैमरा आइलैंड के साथ में मौजूद होगा। लावा ने फोन का टीजर 'Coming Soon' के साथ जारी किया है। यानी जल्द ही ब्रांड इसे मार्केट में उतारने वाली है। टीजर में देखा जा सकता है कि रियर पैनल में एक छोटा, आयताकार डिस्प्ले मौजूद है जो एक तरह से कैमरा आइलैंड के अंदर ही प्लेस किया गया है। 

फोन में डुअल कैमरा के लिए दो रिंग नजर आ रहे हैं। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर मिलने वाला है। इसमें AI फीचर्स भी इंटीग्रेटेड होंगे। बॉडी डिजाइन की बात करें तो इसके किनारे शार्प होने के साथ गोलाकार हैं। फोन का राइट स्पाइन क्लीन है, जिसका अर्थ यह है कि वाल्यूम और पावर बटन लेफ्ट स्पाइन पर दिए जा सकते हैं। फोन को देखकर लगता है कि यह Xiaomi 17 Pro से प्रेरित हो सकता है। Xiaomi 17 Pro में सेकंडरी M10 डिस्प्ले मिलता है और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस आती है। 

ऐसा नहीं है कि कंपनी पहली बार दो डिस्प्ले वाला फोन ला रही है। इससे पहले लावा ने अपने पोर्टफोलियो में Lava Agni 3 को लॉन्च किया था जिसमें 1.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले रियर पैनल में मिलता है। इसके अलावा Lava Blaze Duo भी लॉन्च हो चुका है जिसमें रियर में 1.58 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

2.70 इंच

Cover Resolution

904x572 पिक्सल

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1220x2656 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.