Lava Storm Lite 5G, Storm Play 5G हुए 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Lava ने भारतीय बाजार में Lava Storm Lite 5G और Storm Play 5G को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2025 13:58 IST
ख़ास बातें
  • Lava Storm Lite 5G, Storm Play 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।
  • Lava Storm Lite 5G, Storm Play 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी है।
  • Lava Storm Lite 5G, Storm Play 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Lava Storm Lite 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Lava

Lava ने भारतीय बाजार में Lava Storm Lite 5G और Storm Play 5G को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। ये दोनों फोन 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से लैस हैं। इन फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Lava Storm Lite 5G और Storm Play 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava Storm Lite 5G, Storm Play 5G Price


Lava Storm Lite 5G के 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि यह सीमित अवधि की कीमत है। यह फोन बिक्री के लिए 24 जून को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध होगा। Storm Lite 5G एस्ट्रल ब्लू और कॉस्मिक टाइटेनियम कलर में आता है।
Advertisement

Lava Storm Play 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, जो सीमित अवधि की कीमत है। यह फोन बिक्री के लिए 19 जून को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Amazonपर उपलब्ध होगा।


Lava Storm Lite 5G, Storm Play 5G Specifications


Lava Storm Lite 5G, Storm Play 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612 × 720 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Storm Lite 5G में Arm Mali-G57 MC2 GPU के साथ ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Storm Play में IMG BXM-8-256 GPU के साथ ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 6nm प्रोसेसर दिया गया है। Storm Lite में 4GB LPDDR4x RAM और 64GB / 128GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वहीं Storm Play में 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इन दोनों फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX752 कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा (सिर्फ Storm Play में) दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए (Storm Play) 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और (Storm Lite) 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में ये दोनों फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करते हैं। इन फोन सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G VoLTE, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इन फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसमें Storm Play 18W और Storm Lite 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.