Lava Shark 2 में मिलेगा 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले 

Lava Shark 2 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स के साथ 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2025 18:06 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन के साथ होगा
  • इसमें फ्रंट कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच कटआउट है
  • इस स्मार्टफोन को दो कलर्स - सिल्वर और ब्लू में उपलब्ध कराया जा सकता है

इस स्मार्टफोन में ग्लॉसी बैक डिजाइन हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava का Lava Shark 2 जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह Lava Shark 5G की जगह लेगा। कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन के डिस्प्ले के बारे में जानकारी दी है। Lava Shark 2 में 6 इंच से बड़ा डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन के साथ होगा। इससे पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा किया था। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Lava ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में 6.75 इंच डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इस स्मार्टफोन में ग्लॉसी बैक डिजाइन हो सकता है। कंपनी की ओर से दी गई टीजर इमेज में इसकी बायीं ओर SIM ट्रे के लिए स्लॉट दिख रहा है। इस स्मार्टफोन में दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। 

Lava Shark 2 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स के साथ 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन का कैमरा आइलैंड पिछले वर्ष पेश किए गए Apple के iPhone 16 Pro Max के समान दिख रहा है। इसकी कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ है। इससे पहले कंपनी ने Lava Shark 2 के डिजाइन का खुलासा किया था। हालांकि, Lava Shark 5G की तुलना में इसमें ज्यादा बदलाव नहीं हैं। इस स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच कटआउट है। इसके नीचे एक माइक्रोफोन, स्पीकर ग्रिल, 3.5 mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट है। इस स्मार्टफोन को दो कलर्स - सिल्वर और ब्लू में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

हाल ही में कंपनी ने अफोर्डेबल सेगमेंट में Lava Bold N1 5G लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 7,499 रुपये और 4 GB + 128 GB वेरिएंट का 7,999 रुपये का है। इसे गोल्ड और ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  2. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  3. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  6. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  8. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  9. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  10. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.