Lava लाया Pixel V1 Android One स्मार्टफोन, कीमत 11,350 रुपये

Lava लाया Pixel V1 Android One स्मार्टफोन, कीमत 11,350 रुपये
विज्ञापन
लावा (Lava) ने गूगल (Google) के साथ पार्टनरशिप में अपना पहला एंड्रॉयड वन (Android One) स्मार्टफोन पिक्सल वी1 (Pixel V1) भारत में लॉन्च किया है। 11,350 रुपये की कीमत वाला यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर सोमवार से उपलब्ध होगा। Lava ने यह जानकारी दी है कि पिक्सल वी1 एंड्रॉयड वन (Pixel V1 Android One) स्मार्टफोन रिटेल स्टोर में भी मिलेगा।  

Google ने वादा किया है कि अन्य Android One स्मार्टफोन की तरह लावा पिक्सल वी1 (Lava Pixel V1) को भी दो साल के लिए Android अपडेट मिलता रहेगा।  

स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले है, जो फर्स्ट जेनरेशन Android One स्मार्टफोन के 4.5 इंच (480x854 pixels) के IPS FWVGA डिस्प्ले से बड़ा है। स्मार्टफोन में 1.3GHz quad-core प्रोसेसर के साथ 2GB का रैम (RAM) उपलब्ध होगा। Lava Pixel V1 Android One स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप (Android 5.1.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इस हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32GB है, जिसे 32GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है।

फर्स्ट जेनरेशन Android One फोन की तरह Lava Pixel V1 डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और दोनों ही सिम पर 3G कनेक्टिविटी मौजूद है। गौर करने वाली बात है कि भारतीय मार्केट में आज की तारीख में कई 4G स्मार्टफोन मौजूद हैं और उनकी कीमत भी बेहद कम है। ऐसे में हैंडसेट में 4G LTE कनेक्टिविटी का ना होना, कंपनी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

कैमरे की बात करें तो Lava Pixel V1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें BSI सेंसर, f/2.0 लेंस, ब्लू ग्लास फिल्टर और एलईडी फ्लैश मौजूद है। इसके अलावा हैंडसेट में f/2.4 लेंस वाला फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। याद होगा कि Spice Dream Uno, Micromax Canvas A1 और Karbonn Sparkle V में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद था।

3G के अलावा डिवाइस में वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, GPS, USB OTG और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर हैं। स्मार्टफोन में 2650mAh की बैटरी है और यह गोल्ड व व्हाइट-सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर अपना यूजरनेम कैसे करें रिजर्व, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  2. Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
  3. WhatsApp Username विवाद के बीच श्रीधर वेम्बु का यू-टर्न, Arattai से हटेगा फीचर
  4. बांग्लादेश के रास्ते नेपाल-भूटान में सैटेलाइट इंरटनेट पहुंचाएंगे एलन मस्क, Starlink को भारत में क्यों देरी?
  5. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
  6. Amazon Prime Day Sale: OnePlus से लेकर Samsung और Vivo जैसे ₹40000 वाले स्मार्टफोन पर तगड़ी डील
  7. Amazon Prime Day Sale में ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus Pad 2, आज है आखिरी मौका
  8. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  9. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »