6500 से भी सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी वाला Lava का 5G स्मार्टफोन

अमेजन सेल में बीते महीने लॉन्च हुआ Lava Bold N1 5G जबरदस्त डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2025 08:06 IST
ख़ास बातें
  • Lava Bold N1 5G में 13 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है।
  • Lava Bold N1 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Lava Bold N1 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Lava Bold N1 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Lava

अगर आपका बजट 6500 रुपये से भी कम है और नया 5G स्मार्टफोन अपने लिए या अपने परिवार के लिए तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। अमेजन सेल में बीते महीने लॉन्च हुआ Lava Bold N1 5G जबरदस्त डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट 5000mAh बैटरी वाले इस स्मार्टफोन पर कीमत में कटौती से लेकर बैंक ऑफर की पेशकश कर रही है। यहां हम आपको Lava Bold N1 5G पर मिलने वाली डील और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lava Bold N1 5G Price & Offers

Lava Bold N1 5G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 6,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते महीने भारतीय बाजार में 7499 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 6,299 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 6,600 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है।

Advertisement

Lava Bold N1 5G Specifications

Lava Bold N1 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर यूनिसोक T765 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Bold N1 5G में 4GB RAM और 64GB/128GB इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Bold N1 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। Bold N1 5G में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर से लैस है।

Advertisement

Lava Bold N1 5G की कीमत कितनी है?

Lava Bold N1 5G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 6,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Lava Bold N1 5G की बैटरी कैसी है?

Lava Bold N1 5G में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Advertisement

Lava Bold N1 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Lava Bold N1 5G में ऑक्टा कोर यूनिसोक T765 प्रोसेसर दिया गया है।

Lava Bold N1 5G का कैमरा कैसा है?

Lava Bold N1 5G में 13 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.