50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Lava Blaze Pro लॉन्च, जानें क्या है खास

Lava Blaze Pro मार्केट में Lava Blaze के अपग्रेड वर्जन के तौर पर आ सकता है जो कि जुलाई में भारत में 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 8,699 रुपये में पेश किया गया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 सितंबर 2022 11:35 IST
ख़ास बातें
  • Lava जल्द ही भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
  • आगामी फोन Lava Blaze Pro होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
  • Lava ने देश में एक नया प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करने का ऐलान किया।

Photo Credit: Twitter/@Lava Mobile

Lava जल्द ही भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने बुधवार को फोन के नाम का खुलासा किए बिना सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फोन का टीजर जारी किया है। आगामी फोन Lava Blaze Pro होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह Lava Blaze की जगह ले सकती है जो जुलाई में भारत में पेश हो गया था। Lava Blaze Pro के लीक हुए रेंडर में कई कलर ऑप्शन और 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होने की उम्मीद है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

ट्विटर पर एक टीजर पोस्ट के जरिए से Lava ने देश में एक नया प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करने का ऐलान किया। ट्वीट में टैगलाइन कमिंग सून है। पोस्टर इमेज में फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ नजर आता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके नाम की जानकारी नहीं दी है। यह काफी हद तक Lava Blaze Pro हो सकता है।

आपको बता दें कि GSMArena की एक रिपोर्ट ने Lava Blaze Pro के कथित रेंडरर्स को लीक किया है। लीक हुए रेंडर में स्मार्टफोन 4 अलग-अलग कलर्स ऑप्शन में नजर आ रहा है और फोन का रियर डिजाइन भी दिखाया जा रहा है। रेंडरर्स का सुझाव है कि फोन के टॉप में बाईं ओर एक 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट आ सकती है। ऐसी जानकारी है कि Blaze Pro में 6x जूम फीचर भी है। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें होल पंच कटआउट के साथ 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी। इसमें 5,000mAh की बैटरी भी मिल सकती है।

Lava Blaze Pro मार्केट में Lava Blaze के अपग्रेड वर्जन के तौर पर आ सकता है जो कि जुलाई में भारत में 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 8,699 रुपये में पेश किया गया था। कलर ऑप्शन के लिए यह ग्लास ब्लैक, ग्लास ब्लू, ग्लास ग्रीन और ग्लास रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Advertisement

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.51 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले है। प्रोसेसर के लिए इसमें MediaTek Helio A22 SoC दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 3GB RAM है। कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है। स्टोरेज के लिए इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऑथेंटिकेशन के लिए फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lava Blaze Pro, Lava Smartphone, Cheapest Price

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.