Lava Blaze Pro 5G Launched In India: 50MP कैमरा के साथ लावा का 5G फोन Rs 12,499 में लॉन्च

Lava Blaze Pro 5G की कीमत 12,499 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 सितंबर 2023 13:47 IST
ख़ास बातें
  • Lava Blaze Pro 5G में 6.78-इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • कीमत की बात की जाए तो Lava Blaze Pro 5G की कीमत 12,499 रुपये है।
  • Lava Blaze Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Lava Blaze Pro 5G में 50MP का ड्यूल कैमरा सेटअप है।

Photo Credit: Lava

Lava Blaze Pro 5G Launched in India: Lava ने आज भारतीय बाजार में अपना नया 5जी स्मार्टफोन Lava Blaze Pro 5G लॉन्च कर दिया है। Lava Blaze Pro 5G में 6.78-इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में (Lava Blaze Pro 5G Price In India) में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Blaze Pro 5G के फीचर्स (Lava Blaze Pro 5G Features, Specifications) और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत और सेल डेट (Lava Blaze Pro 5G Sale Date) आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava Blaze Pro 5G Price in India


Lava Blaze Pro 5G की कीमत 12,499 रुपये है। कलर ऑप्शन के मामले में यह स्मार्टफोन Starry Night और Radiant Pearl जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Lava का यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ऑफलाइन स्टोर, Amazon.in और Lava India वेबसाइट पर 3 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


Advertisement
Lava Blaze Pro 5G Features, Specifications


Lava Blaze Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेससं की बात की जाए तो इसमें 6.78-इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर के मामले में यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6020 से लैस है। बैटरी बैकअप को देखते हुए इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Lava Blaze Pro 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। रैम को वर्चुअल रैम कैपेसिटी के जरिए 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ, वाई-फाई, ड्यूल सिम सपोर्ट, जीपीएस 3.5mm ऑडियो जैक और टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 168.7, चौड़ाई 76.7, मोटाई 8.9mm और वजन 203 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.