एक से भले दो! Lava फ‍िर ला रही दो डिस्‍प्‍ले वाला स्‍मार्टफोन, इस दिन लॉन्‍च होगा Blaze Duo 5G

Blaze Duo 5G में 1.58 इंच का सेकंडरी एमोलेड डिस्‍प्‍ले होगा, जो लावा Agni 3 5G के 1.74 इंच वाले सेकंडरी डिस्‍प्‍ले से छोटा होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2024 18:39 IST
ख़ास बातें
  • Lava Blaze Duo 5G होगा 16 दिसंबर को लॉन्‍च
  • डुअल डिस्‍प्‍ले के साथ आएगा नया लावा फोन
  • Lava Agni 3 में भी दिया जा चुका है डुअल डिस्‍प्‍ले

फोन में मीडियाटेक के डाइमेंस‍िटी 7025 प्रोसेसर की ताकत होगी। इसमें 6 और 8 जीबी रैम दी जाएगी।

Photo Credit: Amazon

भारतीय स्‍मार्टफोन ब्रैंड लावा (Lava) डुअल डिस्‍प्‍ले वाला एक और फोन लॉन्‍च करने जा रहा है। कंपनी ने अक्‍टूबर में Lava Agni 3 को पेश किया था, जिसके बैक में कैमरा मॉड्यूल पर एक छोटा डिस्‍प्‍ले था। वैसी ही कुछ पेशकश अब Lava Blaze Duo 5G में मिलने वाली है। फोन को 16 दिसंबर को लॉन्‍च किया जाएगा। खास बात है कि इसका डुअल डिस्‍प्‍ले भी एक एमोलेड पैनल होगा। फोन को 20 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लाया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो यह सेगमेंट में पहला फोन होगा, जो डुअल डिस्‍प्‍ले के साथ आएगा।  

रिपोर्ट्स के अनुसार, Blaze Duo 5G में 1.58 इंच का सेकंडरी एमोलेड डिस्‍प्‍ले होगा, जो लावा Agni 3 5G के 1.74 इंच वाले सेकंडरी डिस्‍प्‍ले से छोटा होगा। इस डिस्‍प्‍ले का इस्‍तेमाल कॉल रिसीव करने, नोटिफ‍िकेशंस देखने और कई रोजाना इस्‍तेमाल में आने वाली चीजों के लिए किया जा सकेगा।  

Lava Blaze Duo में 6.67 इंच का डिस्‍प्‍ले मिलने वाला है। वह एक कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले होगा, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। फोन में मीडियाटेक के डाइमेंस‍िटी 7025 प्रोसेसर की ताकत होगी। इसमें 6 और 8 जीबी रैम दी जाएगी। इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी होगा। 

Lava Blaze Duo में मिलेगा 64 मेगापिक्‍सल का मेन बैक कैमरा, जोकि एक सोनी सेंसर होगा। साथ में एक और कैमरा होगा, जिसकी अभी जानकारी नहीं है। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। 5 हजार एमएएच की बैटरी फोन में होगी, जो 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
Advertisement

इसमें इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा होगी। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा और दो कलर ऑप्‍शंस में आ सकता है। फोन की सेल एमेजॉन पर होगी। फोन की कीमत का खुलासा भी उसी दिन होगा। खास यह है कि लावा के अलावा अभी किसी ब्रैंड ने इस सेगमेंट डुअल डिस्‍प्‍ले फोन लॉन्‍च नहीं किया है और अबतक ऐसी तैयारी दिखाई भी नहीं दी है। हालांकि यहां एक सवाल यह है कि एक और डुअल स्‍क्रीन फोन लॉन्‍च करने की जरूरत है क्‍या?
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300X

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2652 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.