Lava Agni 4 के रैम, स्टोरेज का हुआ खुलासा! होगा लावा का अब तक का सबसे एडवांस फोन

Lava भारतीय बाजार में नए स्मार्टफोन Lava Agni 4 को 20 नवंबर को पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 नवंबर 2025 13:30 IST
ख़ास बातें
  • Lava Agni 4 में 6.78 इंच की फुल HD AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • Lava Agni 4 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर होगा।
  • Lava Agni 4 की भारत में कीमत करीब 20 हजार रुपये होने की संभावना है।

Lava Agni 4 में 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा।

Photo Credit: X/Lava

Lava भारतीय बाजार में नए स्मार्टफोन Lava Agni 4 को 20 नवंबर को पेश करने वाला है, जिसकी पुष्टि लावा ने बीते हफ्ते की थी। एक टीजर से पता चला था कि इसमें मीडियाटेक प्रोसेसर होगा। लावा के जरिए पेश किए गए एक नए पोस्टर में प्रोसेसर के नाम के साथ-साथ इसकी रैम और स्टोरेज का भी खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Lava Agni 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lava Agni 4 Price (Expected)

कीमत की बात की जाए तो Lava Agni 4 की भारत में कीमत करीब 20 हजार रुपये होने की संभावना है।

Lava Agni 4 Design

पोस्टर से पुष्टि हुई है कि Lava Agni 4 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर होगा। फोटो से यह भी पता चला है कि फोन में LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी जो कि आमतौर पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन में देखने को मिलती है। इसके साथ Agni 4 लावा का अब तक का सबसे पावरफुल फोन होने की उम्मीद है। अब तक पिछली रिपोर्ट्स से पता चला है कि Agni 4 में एल्युमीनियम फ्रेम होगा और यह लूनर मिस्ट और फैंटम ब्लैक जैसे दो कलर में उपलब्ध होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में एक वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल में सेंसर होंगे। वहीं दाएं कॉर्नर पर सामान्य वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन के अलावा एक अन्य बटन भी है। आने वाले समय में पता चलेगा कि इस बटन के क्या काम हो सकते हैं।

Lava Agni 4 Specifications

Lava Agni 4 में 6.78 इंच की फुल HD AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉइड के लगभग स्टॉक वर्जन पर चलेगा, लेकिन यह साफ नहीं है कि इसमें एंड्रॉइड 15 होगा या एंड्रॉइड 16 होगा। यह डिवाइस कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होने की भी उम्मीद है जिसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने की उम्मीद है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.