50MP कैमरा, 16GB RAM वाले भारतीय स्मार्टफोन कंपनी के Lava Agni 2 की सेल आज, चीनी कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर

Lava Agni 2 में 6.78 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2220 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मई 2023 09:44 IST
ख़ास बातें
  • Lava Agni 2 की बिक्री आज से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर शुरू हो गई है।
  • Lava Agni 2 में 6.78 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Agni 2 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Lava Agni 2 में 6.78 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Lava

Lava ने आज भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Lava Agni 2 की सेल शुरू कर दी है। Agni 2 में 6.78 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। लावा के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Amazon पर यह स्मार्टफोन 10 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जहां ग्राहकों को इस फोन की खरीद पर आकर्षक ऑफर्स और डील्स मिलेंगी। यहां हम आपको Agni 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava Agni 2 की कीमत और ऑफर्स


कीमत की बात की जाए तो Lava Agni 2 की कीमत 21,999 रुपये है, लेकिन ग्राहक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करके इस फोन को 19,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। ग्राहकों को 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 10 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो Agni 2 सिर्फ Glass Viridian में उपलब्ध होगा।


Lava Agni 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Lava Agni 2 में 6.78 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2220 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें यह Dimensity 7050 प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM दी गई है, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस फोन में 256GB इनबिल्ट स्टोरोज आती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। यह फोन 4,700mAh की बैटरी से लैस है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस समार्टफोन में यूजर्स को एंड्रॉयड 14 और एंड्रॉयड 15 के ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलेंगे। वहीं तीन साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स भी दिए जाएंगे। अगर फोन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो वारंटी के अंदर कंपनी घर पर ही मुफ्त में रिप्लेस करेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  4. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  5. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  8. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  9. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  10. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.