लावा मोबाइल्स ने लॉन्च किए तीन बजट 4जी स्मार्टफोन

लावा मोबाइल्स ने लॉन्च किए तीन बजट 4जी स्मार्टफोन
विज्ञापन
लावा ने गुरुवार को तीन नए बजट 4जी स्मार्टफोन लावा ए88, ए71 और एक्स11 लॉन्च किए। ए71 मार्केट में पहले से 6,499 रुपये में उपलब्ध है। लावा ने बताया है कि बाकी दो स्मार्टफोन फरवरी के तीसरे हफ्ते से मिलने शुरू हो जाएंगे। लावा ए88 की कीमत 5,499 रुपये है जबकि लावा एक्स11 स्मार्टफोन 7,999 रुपये में मिलेगा।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित लावा ए71 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। हैंडसेट में 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह रॉयल ब्लू, ड्रीम ब्लैक और रीगल गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

लावा ए88 एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5 इंच का डिस्प्ले, 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम है। यह 5 मेगापिक्सल के रियर और 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी है। यह काले और सफेद रंग में मिलेगा।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले लावा एक्स11 स्मार्टफोन 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ मौजूद है 2 जीबी रैम। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी दिए गए हैं। यह 2500 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा जिसके बारे में 3जी नेटवर्क पर 10.5 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »