लावा ए32 और ए68 बजट एंड्रॉयड फोन लॉन्च, कीमत 2,999 रुपये से शुरू

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 जुलाई 2016 13:19 IST
लावा ने 'ए' सीरीज में दो नए बजट स्मार्टफोन लावा ए68 और लावा ए32 लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन को कीमत की जानकारी के साथ कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी ने अभी तक दोनों फोन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि दोनों ही फोन जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। लावा ए68 की कीमत 4,599 रुपये जबकि लावा ए32 स्मार्टफोन की कीमत 2,999 रुपये है।

सबसे पहले बात लावा ए68 के स्पेसिफिकेशन की, इस फोन में (800×400 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन है। इस स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम सपोर्ट वाला यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।
Advertisement

लावा ए68 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 1750 एमएएच की बैटरी है। 3जी सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में वाई-फाई 802.11बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी फीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 134x66x9.6 मिलीमीटर है।

(लावा ए32 की तस्वीर)

अब बात एंट्री लेवल स्मार्टफोन लावा ए32 की, लावा का यह फोन एंड्रॉयड किटकैट 4.4.2 पर चलता है। इस फोन में 4 इंच (480x800 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का डब्ल्यूवूजीए डिस्प्ले है। लावा के इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ सिंगल-कोर प्रोसेसर और 256 एमबी रैम है। स्मार्टफोन में 512 एमबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी) तक बढ़ा सकते हैं।

लावा ए32 में फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और एक वीजीएस फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 1500 एमएएच की बैटरी है। बैटरी के 2जी नेटवर्क पर 10 घंटे जबकि 3जी नेटवर्क पर 9 घंटे तक का टॉकटाइम देने का दावा किया गया है। बात करेम कनेक्टिविटी की, तो 3जी के अलावा यह फोन वाई-फाई, ब्लूटूथ वी2.1 सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 124.4x64.6x10.8 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  2. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  3. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  4. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  5. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  6. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  8. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  9. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  10. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.