4जी वीओएलटीई से लैस भारत का पहला फ़ीचर फोन लॉन्च, रिलायंस जियो के साथ करेगा काम

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 6 फरवरी 2017 18:41 IST
ख़ास बातें
  • लावा 4जी कनेक्ट एम1 की कीमत 3,333 रुपये है
  • यह फोन वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर को सपोर्ट करेगा
  • लावा के इस फ़ीचर फोन की बैटरी 1750 एमएएच की है
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स ने नया फ़ीचर फोन लावा 4जी कनेक्ट एम1 लॉन्च किया है। इस फ़ीचर फोन में 4जी कनेक्टिविटी मौज़ूद है जो कि नाम से साफ है। मज़ेदार बात यह है कि यह वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर को सपोर्ट करेगा, यानी आप इसमें रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल कर सकेंगे। दावा किया गया है कि 4जी और वीओएलटीई के साथ आने वाला यह भारत का पहला फ़ीचर फोन है। लावा 4जी कनेक्ट एम1 की कीमत 3,333 रुपये है।  

याद रहे कि बीच में ऐसी खबरें आई थीं कि रिलायंस जियो भी अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए करीब 1,500 रुपये का फ़ीचर फोन पेश करने के बारे में विचार कर रही है। इस बीच लावा मोबाइल्स ने ऐसा ही एक प्रोडक्ट पेश कर दिया है।

लावा 4जी कनेक्ट एम1 फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले है। कंपनी ने इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ 512 एमबी रैम दिया है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन में वीजीए कैमरा भी है जिससे आप ज़रूरत के वक्त पर कुछ तस्वीरें भी ले सकेंगे।

लावा के इस फ़ीचर फोन की बैटरी 1750 एमएएच की है। 4जी वीओएलटीई के अलावा कनेक्टिविटी फ़ीचर में वायरलेस एफएम और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शामिल हैं। 4जी के अलावा लावा का यह फोन 2जी वॉयस कॉलिंग और एज कनेक्टिविटी के साथ आता है। कंपनी ने बताया है कि लावा 4जी कनेक्ट एम1 फ़ीचर फोन में फेसबुक लाइट और मैसेजिंग एप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल होंगे। हैंडसेट में पॉलीकारबोनेट बॉडी है।
Advertisement

लावा इंटरनेशनल के प्रोडक्ट हेड गौरव निगम ने लॉन्च पर कहा, "लावा में हमारी कोशिश प्रोडक्ट के साथ नए प्रयोग करने की होती है। लावा 4जी कनेक्ट एम1 इसी का नतीज़ा है। इस स्मार्ट फ़ीचर फोन के लॉन्च के साथ अब किफायती हैंडसेट पसंद करने वाले ग्राहक भी डिजिटल कंटेंट का लुत्फ उठा सकेंगे। साथ में डिजिटल ट्रांजेक्शन भी कर सकेंगे। इन यूज़र के पास इंटरनेट का भी एक्सेस होगा और सबसे मज़ेदार बात यह कि कीमत भी बहुत ज़्यादा नहीं है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.