Vivo X200 Ultra के लॉन्च से पहले फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानें सबकुछ

Vivo अपने अगले बड़े फ्लैगशिप Vivo X200 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मार्च 2025 19:56 IST
ख़ास बातें
  • Vivo अपने फ्लैगशिप Vivo X200 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
  • Vivo X200 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा।
  • Vivo X200 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में लॉन्च से पहले पता चल चुका है

Vivo X200 में 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले है

Photo Credit: Vivo

Vivo अपने अगले बड़े फ्लैगशिप Vivo X200 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। फोन अप्रैल तक चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। पहले ही लीक और अफवाहों से अब तक काफी कुछ पता चल चुका है। लीक से पता चलता है कि मौजूदा Zeiss कॉलोब्रेशन के अलावा Fujifilm पार्टनरशिप के साथ एक नई AI इमेजिंग चिप देख सकते हैं, इसके अलावा एक्शन बटन भी देख सकते हैं। आइए Vivo X200 Ultra के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo X200 Ultra: डिजाइन और डिस्प्ले


Advertisement
लीक के अनुसार, X200 Ultra अपने पिछले मॉडल की तरह ही आकर्षक होगा। इसका मतलब है कि रियर की ओर एक बड़ा सर्कुलर कैमरा आइलैंड होगा, जिसमें तीन सेंसर होंगे। मॉड्यूल के बाहर टॉप में दाईं ओर एक LED फ्लैश होगी। पहले रेंडर में फोन में डिस्प्ले पर कर्व्ड ऐजेस, नेरो बेजेल्स और सेल्फी के लिए बीच में होल-पंच कटआउट नजर आया था। हालांकि, रेंडर में यह नहीं दिखाया गया है, लेकिन पता चला है कि X200 Ultra में एक एक्शन बटन होगा। ऐसा कहा जाता है कि यह फोन के नीचे दाईं ओर मौजूद है और इसे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी फंक्शन तक क्विक एक्सेस के लिए डिजाइन किया गया है। X200 Ultra में 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच की 2K 8T OLED डिस्प्ले मिलने की अफवाह है।

Vivo X200 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा 24GB LPDDR5X RAM और 2TB UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। X200 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-818 प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो 85mm फोकल लैंग्थ और 50 मेगापिक्सल मैक्रो टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
Advertisement

अन्य फीचर्स में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग होगी। फोन में एनएफसी और अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। फोन सैटेलाइट कम्युनिकेशन का सपोर्ट करेगा। इसके अलावा ब्लूटूथ 5.4 और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल मिलेगा। X200 Ultra मार्च या अप्रैल 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है, जो X100 अल्ट्रा का अपग्रेड होगा। हालांकि, अपने पिछले मॉडल की तरह यह चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में आ सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  2. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  4. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  5. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  6. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  8. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  9. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.