कार्बन अपनी विनिर्माण क्षमता बढ़ाने पर करेगी 800 करोड़ रुपये का निवेश

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016 09:25 IST
मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली घरेलू कंपनी कार्बन मोबाइल्स की अपनी विनिर्माण क्षमता बढाने के लिए 800 करोड़ रुपये और निवेश करने की योजना है। इसके साथ ही कंपनी हर तिमाही औसतन दो-तीन नये स्मार्टफोन पेश करेगी।

कार्बन मोबाइल्स के कार्यकारी निदेशक शशिन देवसरे ने कहा,‘ बढ़ती मांग के बीच मोबाइल हैंडसेट विनिर्माण क्षमता बढाने के लिए हम आगामी वर्षों में 800 करोड़ रुपये और निवेश करेंगे।’ कपंनी इसके तहत जहां तेलंगाना में एक नई विनिर्माण इकाई पर काम कर रही है वहीं वह और वर्चुअल रिएलिटी (वीआर) प्रौद्योगिकी सक्षम स्मार्टफोन लाने पर भी ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि कंपनी की मौजूदा क्षमता तीस लाख हैंडसेट की है। कंपनी की मौजूदा ब्रिकी 5-6 लाख हैंडसेट की है और उसे उम्मीद है कि आगामी तिमाही (जुलाई-अगस्त) में यह 50 प्रतिशत बढ़कर 7.5 लाख हैंडसेट हो जाएगी।

देवसरे ने कहा कि कंपनी और अधिक ग्राहकों को अपने स्मार्टफोन की तरह आकषिर्त करने के लिए विशेष डेटा प्लान पेश करना चाहती है और इसके लिए वह एक प्रमुख दूरसंचार कंपनी से बातचीत कर रही। इसकी घोषणा अगले महीने तक किए जाने की संभावना है। इसके तहत कंपनी अपने स्मार्टफोन ग्राहकों को एक ‘कंपनी विशेष’ के डेटा प्लान की पेशकश बहुत ही किफायती दरों पर करेगी। उन्होंने उस दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी का नाम नहीं बताया।
Advertisement

उन्होंने कहा कि मोबाइल के जरिए इंटरनेट के बढते इस्तेमाल के साथ-साथ स्मार्टफोन की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह फैसला किया है।
Advertisement

देवसरे ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कार्बन मोबाल्स की फिलहाल स्मार्टफोन विनिर्माण पर ही ध्यान केंद्रित करने की योजना है। कंपनी इसी में वर्चुअल रिएलिटी (वीआर) जैसी नयी नयी तकनीक पर ध्यान देगी और उसकी टैबलेट जैसे अन्य खंड में उतरने की कोई योजना नहीं है। इसके साथ ही कंपनी देश भर में अपने सेवा केंद्रों की संख्या बढाएगी ताकि ग्राहकों को बेहतर ब्रिकी बाद सेवा उपलब्ध कराई जा सके। इस समय देश भर में कंपनी के लगभग 1000 सर्विस सेंटर हैं। मौजूदा वित्त वर्ष में यह संख्या 100-200 बढाने की योजना है।

देवसरे ने कहा कि कंपनी चाहती है कि हर जिले में उसका कम से कम एक सर्विस सेंटर हो। उन्होंने कहा फिलहाल देश के करीब 90 प्रतिशत जिलों में कंपनी का कम से कम सर्विस सेंटर काम कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी का नया प्रचार अभियान दो महीनों में शुरू होगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , karbonn, investment, smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.