कार्बन ऑरा स्लीक 4जी व ऑरा नोट 4जी बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

कार्बन ऑरा स्लीक 4जी व ऑरा नोट 4जी बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • कार्बन ऑरा स्लीक 4जी, नोट 4जी का दाम क्रमशः 5,290 रूपये व 6,890 रूपये है
  • कार्बन ऑरा स्लीक 4जी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
  • कार्बन ऑरा नोट 4जी में 5.5 इंच एचडी (720x1280) पिक्सल डिस्प्ले है
विज्ञापन
कार्बन ने हाल ही में दो नए बजट स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ ही अपनी 4जी सीरीज़ का विस्तार किया। कार्बन ऑरा स्लीक 4जी और ऑरा नोट 4जी में कम दाम पर दमदार हाई-स्पीड 4जी परफॉर्मेन्स मिलने का दावा किया गया है। इन दोनों फोन की कीमत क्रमशः 5,290 रूपये और 6,890 रूपये है।  अभी इन नए स्मार्टफोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

कार्बन ऑरा स्लीक 4जी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। और इसमें 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 1.25 गीगाहर्टज़ क्वाड कोर प्रोसेसर है। रैम 1 जीबी है। फोन में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गयी है, जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर सपोर्ट करता है। और स्लीक 4जी में 2000 एमएएच की बैटरी है जिससे 4जी नेटवर्क पर 4 घंटे का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। इस फोन का डाइमेंशन 145.6x71.5x8.8 मिलीमीटर और वज़न 174 ग्राम है। यह फोन ग्रे, शैम्पेन व्हाइट औ रब्लैक कलर में मिलेगा।
 
karbonn

वहीं कार्बन ऑरा नोट 4जी में 5.5 इंच एचडी (720x1280) पिक्सल डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्टज़ क्वाड कोर प्रोसेसर है। रैम 2 जीबी है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 16 जीबी की स्टोरेज है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर व फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी फ़ीचर ऑरा स्लीक जैसे ही हैं। और नोट 4जी में 2800 एमएएच की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 154.2x79.8x10.5 मिलीमीटर और वज़न 174 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में एक्सीलरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर भी हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Karbonn, Karbonn Aura Sleek 4G, Karbonn Aura Note 4G, Android, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »