Karbonn Aura 9 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 4000mAh की बैटरी

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 20 अगस्त 2015 18:24 IST
कार्बन (Karbonn) ने नया ऑरा 9 (Aura 9) स्मार्टफोन 6,390 रुपये में लॉन्च किया है। कंपनी ने बताया की कि यह स्मार्टफोन देश भर में उपलब्ध है।

कार्बन ऑरा 9 (Karbonn Aura 9) स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी हैंडसेट में मौजूद 4000mAh की पावरफुल बैटरी है। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 10 घंटे का टॉक टाइम और 300 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। Aura 9 इस प्राइस रेंज के उन चुनिंदा एंड्रॉयड (Android) स्मार्टफोन में से है जो इतने पावरफुल बैटरी के साथ आते हैं। 4000mAh की बैटरी के साथ आने वाले स्मार्टफोन में लावा आइरिस फ्यूल 60 (Lava Iris Fuel 60), इंटेक्स क्लाउड पावर+ (Intex Cloud Power+) और आईबॉल एंडी 5एफ इनफिनिटो (iBall Andi 5F Infinito) शामिल हैं। 21 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट इस हैंडसेट की एक और खासियत है।
Advertisement

(यह भी देखें: Karbonn Aura 9 बनाम Lava Iris Fuel 60 बनाम iBall Andi 5F Infinito बनाम Intex Cloud Power+)

डुअल-सिम सपोर्ट वाला कार्बन ऑरा 9 (Karbonn Aura 9) स्मार्टफोन एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 5 इंच का FWVGA (480x854 pixels) IPS डिस्प्ले है। डिवाइस में 1.2GHz quad-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 1GB का रैम (RAM)। हैंडसेट 8GB की बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ा सकते हैं।  
Advertisement

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस में 3G, वाई-फाई, GPRS/ EDGE, ब्लूटूथ v3.0 और माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट मौजूद हैं।
Advertisement

आपको बता दें कि Karbonn ने इस महीने की शुरुआत में टाइटेनियम माक फाइव (Karbonn Titanium Mach One) स्मार्टफोन 5,999 रुपये में लॉन्च किया था। एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला Karbonn Titanium Mach Five एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 pixel) डिस्प्ले है। यह 1.3GHz quad-core प्रोसेसर (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) के साथ आएगा और साथ में मौजूद होगा 2GB का रैम (RAM)। Karbonn Titanium Mach Five में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32GB तक के) एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन की मोटाई 8.7mm है और वज़न 159 ग्राम। स्मार्टफोन में 2200mAh की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.