कार्बन ने पेश किए चार नए स्मार्टफोन, कीमत 2,890 रुपये से शुरू

कार्बन ने पेश किए चार नए स्मार्टफोन, कीमत 2,890 रुपये से शुरू
विज्ञापन
देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन ने त्योहारों के सीज़न को ध्यान में रखते हुए मंगलवार नए स्मार्टफोन और फ़ीचर फोन पेश किए। कंपनी ने चार नए स्मार्टफोन अल्फा 112, अल्फा ए91 पावर, अल्फा ए93 पॉप और टाइटेनियम एस205 प्लस लॉन्च किए। इसके साथ दो नए फ़ीचर फोन के18 जंबो और एम105 भी पेश किए।

एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले कार्बन अल्फा 112, अल्फा 119 पावर, अल्फा ए93 पॉप और टाइटेनियम एस205 प्लस की कीमत क्रमशः 2,890, 3,290, 3,490 और 6,790 रुपये है। वहीं, फ़ीचर फोन के18 जंबो और एम105 कीमत क्रमशः 990 और 940 रुपये है। कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि त्योहारी सीज़न में टाइटेनियम माक फाइव, टाइटेनियम माक टू और टाइटेनियम एस201 हैंडसेट पर 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी। छूट ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीददारी करने पर दी जाएगी।

कार्बन टाइटेनियम एस205 प्लस एक डुअल सिम डिवाइस है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर ड्रैगन ट्रेल ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 2 जीबी का रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो टाइटेनियम एस205 प्लस में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा हैृ। इसमें 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। स्मार्टफोन में 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। यह 2200 एमएएच की बैटरी से लैस है।
karbonn alfa a93 pop
एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाला कार्बन अल्फा ए93 पॉप एक डुअल सिम डिवाइस है। इसमें 4.5 इंच का एफडबल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। हैंडसेट में 512 एमबी का रैम है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 1400 एमएएच की बैटरी। डिवाइस के कनेक्टिविटी फ़ीचर टाइटेनियम एस205 प्लस वाले ही हैं।
karbonn alfa a91 power
कार्बन अल्फा ए91 पावर एक डुअल सिम डिवाइस है जो आउट ऑफ बॉक्स पुराने एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 4 इंच का डबल्यूवीजीए (800x480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, 1 गीगाहर्ट्ज़ का प्रोसेसर, 256 एमबी का रैम, 512 एमबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (32 जीबी तक) और 2000 एमएएच की बैटरी है। इसके कनेक्टिविटी फ़ीचर और कैमरा सेटअप कार्बन अल्फा ए93 पॉप वाले ही हैं।
karbonn alfa 112
एंड्रॉयड 4.2 जेली बीन पर चलने वाला कार्बन अल्फा 112 एक डुअल सिम डिवाइस है। इस हैंडसेट के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन कार्बन अल्फा ए91 पावर जैसे ही हैं, फ़र्क सिर्फ 3जी कनेक्टिविटी का है। इसमें 1300 एमएएच की बैटरी है।

अब बात फ़ीचर फोन की। कार्बन के18 जंबो एक डुअल-सिम फोन है। इसमें 2.4 इंच का एलसीडी डिस्प्ले, वीजीए (0.3 मेगापिक्सल) रियर कैमरा, एफएम रेडियो, जीपीआरएस, ब्लूटूथ और 1800 एमएएच की बैटरी है। वहीं, कार्बन के-टच एम105 में 1.8 इंच का डिस्प्ले है। इसमें एक डिजिटल रियर कैमरा और 800 एमएएच की बैटरी है। इसके बाकी स्पेसिफिकेशन कार्बन के18 जंबो जैसे ही हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  7. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  8. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  9. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »