कभी जोड़कर देखा है कितने का पड़ेगा जियो फोन नेक्‍स्‍ट, आज देख लीजिए

चारों प्‍लान्‍स में से सबसे किफायती ईएमआई प्लान 350 रुपये प्रति माह का है, जो 18 महीने का है। इस प्‍लान के साथ आपको जियो फोन नेक्‍स्‍ट 8,800 रुपये का पड़ेगा, जिसमें डाउन पेमेंट यानी 1,999 रुपये और प्रोसेसिंग फीस 501 रुपये शामिल हैं।

विज्ञापन
अश्री खंडेलवाल, अपडेटेड: 21 नवंबर 2021 22:15 IST
ख़ास बातें
  • चारों प्‍लान्‍स में से सबसे किफायती ईएमआई प्लान 350 रुपये प्रति माह का है
  • 18 महीने के इस प्‍लान के साथ जियो फोन नेक्‍स्‍ट 8800 रुपये का पड़ेगा
  • इसके बाद सबसे किफायती प्‍लान 24 महीनों के लिए 300 रुपये प्रति माह का है

इस फोन में 4जी नेटवर्क के लिए स‍िर्फ जियो की सिम ही इस्‍तेमाल की जा सकती है।

इस साल के सबसे चर्चित स्‍मार्टफोन में से एक, जियोफोन नेक्‍स्‍ट आख‍िरकार बिक्री के लिए उपलब्‍ध हो गया है। गूगल और जियो ने मिलकर इस फोन को डिवेलप किया है, जिसको लेकर दावा है कि यह अभी तक दुनिया का सबसे सस्‍ता 4जी स्‍मार्टफोन है। लेकिन क्‍या वाकई ऐसा है? आज व‍िस्‍तार से नजर डालते हैं जियो फोन नेक्‍स्‍ट के प्राइस, ईएमआई टैरिफ प्‍लान्‍स और दूसरे फीचर्स पर।  

जियो फोन नेक्स्ट की कीमत 6,499 रुपये है। लेकिन अगर आप इसे किस्‍तों में खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए Jio ने  कंबाइंड EMI टैरिफ प्लान पेश किया है। इस स्‍कीम में फोन को खरीदने के लिए आपको 1,999 रुपये डाउन पेमेंट करना होगा, जिसके बाद यह फोन आपको मिल जाएगा। 1,999 रुपये और 501 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देकर यूजर कोई भी एक प्‍लान चुन सकते हैं। सभी प्‍लान मंथली हैं यानी हर महीने एक तय अमाउंट चुकाना होगा। जो प्‍लान जियो की ओर से पेश किए गए हैं, उनमें ऑलवेज-ऑन प्‍लान, लार्ज प्‍लान, एक्‍सएल प्‍लान और XXL प्‍लान शामिल हैं। इन सभी प्‍लान में 24 और 18 महीनों की किस्‍त के ऑप्‍शन हैं। आप जो भी प्‍लान चुनेंगे, उसके अनुसार ही आपको हर महीने डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स मिलेंगे।
Advertisement

चारों प्‍लान्‍स में से सबसे किफायती ईएमआई प्लान 350 रुपये प्रति माह का है, जो 18 महीने का है। इस प्‍लान के साथ आपको जियो फोन नेक्‍स्‍ट 8,800 रुपये का पड़ेगा, जिसमें डाउन पेमेंट यानी 1,999 रुपये और प्रोसेसिंग फीस 501 रुपये शामिल हैं। इसके बाद सबसे किफायती और अच्‍छा प्‍लान 300 रुपये प्रति माह का है, जो 24 महीने यानी पूरे 2 साल का है और इस दौरान 300 रुपये प्रतिमाह देते हुए जियो फोन नेक्‍स्‍ट आपको 9,700 रुपये का पड़ेगा।

जियोफोन नेक्स्ट ऐसे लोगों को टारगेट करता है, जो फीचर फोन इस्‍तेमाल कर रहे हैं और अभी तक ऑनलाइन दुनिया से नहीं जुड़ पाए हैं। अगर उन लोगों के हिसाब से ईएमआई प्‍लान्‍स पर सोचा जाए, तो जियो फोन नेक्स्ट पहली बार स्मार्टफोन में श‍िफ्ट होने जा रहे लोगों के लिए एक बड़ी डील हो सकती है। 
Advertisement

लेकिन अगर JioPhone Next की तुलना स्पेक्स को देखते हुए की जाए, तो आप Realme C11 और Redmi 9A में  बेहतर फीचर्स हासिल कर सकते हैं, जो इसी कीमत हैं। JioPhone नेक्स्ट में बेसिक फीचर्स और 5.45-इंच का HD+ डिस्प्ले है। इस फोन में 4जी नेटवर्क के लिए स‍िर्फ जियो की सिम ही इस्‍तेमाल की जा सकती है। दूसरे नेटवर्क के सिम सिर्फ 2जी नेटवर्क में काम करेंगे।
Advertisement

हालांकि इस फोन में कुछ ऐसी खूबियां भी हैं, जो बाकी फोन्‍स में नहीं हैं। यह डिवाइस प्रगति ओएस पर चलती है, जो एंड्रॉयड 11 गो एडिशन का एक ट्वीक वर्जन है। इसमें हिंदी समेत 10 भाषाओं के लिए Google असिस्‍टेंट का सपोर्ट है। यही नहीं, Jio के इस फोन में ऑन-स्क्रीन और वॉयस ट्रांसलेशन की भी सुविधा है। ये फीचर पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बेहतर हो सकते हैं। आजकल ज्‍यादातर स्‍मार्टफोन्‍स की बैटरी को निकाला नहीं जा सकता, लेकिन जियो फोन नेक्‍स्‍ट के साथ ऐसा नहीं है। बैटरी को निकाला जा सकता है। हालांकि दो सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड लगाने का ऑप्‍शन भी वहीं मिलता है, यानी फोन में बाहर की तरफ से सिम ट्रे नहीं है। बात करें फोन के कैमरा की, तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जियो का कहना है कि इसमें पोट्रेट और नाइट मोड भी है। कैमरा ऐप में स्नैपचैट फिल्टर भी हैं।

जियोफोन नेक्स्ट उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है, जो अभी भी 2जी फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। आसान ईएमआई टैरिफ प्लान की वजह से यह इंडियन यूजर्स को इंटरनेट से जोड़ सकता है। लेकिन जो लोग 7000 या 10 हजार रुपये से कम दाम में बेस्‍ट वैल्‍यू फोन चाहते हैं, वो जियोफोन नेक्‍स्‍ट से निराश हो सकते हैं। हालांकि इसे खरीदने के लिए जेब में सिर्फ दो-ढाई हजार रुपये होना, लोकल लैंग्‍वेज इंटीग्रेशन और जियो के नेटवर्क की पहुंच जैसी बातें फोन के पक्ष में जाती हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JioPhone Next, Pricing, EMI Plans, JioPhone Next specifications, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.