JioPhone 5G होगा भारत में इस दिन लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और फीचर्स

JioPhone 5G में 6.5 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अगस्त 2023 10:09 IST
ख़ास बातें
  • JioPhone 5G में 6.5 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी जाएगी।
  • JioPhone 5G में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया जाएगा।
  • JioPhone 5G में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

JioPhone 5G इस साल दस्तक दे सकता है।

Reliance अपनी 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) भारत में 28 अगस्त को दोपहर 2 बजे आयोजित करने वाला है। सालाना मीटिंग के दौरान कंपनी कई घोषणाए कर सकती है, जिसमें 5जी टेक्नोलॉजी से लेकर कंपनी का पहला 5जी स्मार्टफोन और अन्य चीजें शामिल हैं। रिलायंस इस दौरान AirFiber की उपलब्धता की भी घोषणा कर सकती है। यहां हम आपको इस दौरान पेश होने वाले Jio के पहले 5जी स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं।


JioPhone 5G की अनुमानित कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो JioPhone 5G की कीमत 10 हजार रुपये के अंदर हो सकती है। ऐसे में यह भारत में सबसे सस्ते 5G फोन के तौर पर एंट्री कर सकता है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन 2023 की आखिरी तिमाही में खरीद के लिए उपलब्ध हो सकता है।


JioPhone 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


ऐसी अफवाहें हैं कि Reliance Jio का पहला 5G स्मार्टफोन JioPhone 5G  इस 2023 एजीएम मीटिंग के दौरान लॉन्च होगा। एंड्रॉइड सेंट्रल की पिछली रिपोर्ट के अनुसार, JioPhone 5G में 6.5 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल होगा। आगामी स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट दिया जाएगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। स्मार्टफोन के कुछ शॉट्स जून में लीक हुए थे, जिससे इसके डिजाइन का खुलासा हुआ था।

बैटरी बैकअप के मामले में जियो फोन 5जी में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। अन्य फीचर्स में 5जी कनेक्टिविटी, साइड फिटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और ड्यूल सिम सपोर्ट दिया जाएगा।
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: JioPhone 5G, Reliance

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम!
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.