• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • JioPhone 5G की पहली झलक आई सामने! 5000mAh बैटरी, 4GB रैम के साथ Rs 10 हजार से भी सस्ते में होगा लॉन्च!

JioPhone 5G की पहली झलक आई सामने! 5000mAh बैटरी, 4GB रैम के साथ Rs 10 हजार से भी सस्ते में होगा लॉन्च!

JioPhone 5G में 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

JioPhone 5G की पहली झलक आई सामने! 5000mAh बैटरी, 4GB रैम के साथ Rs 10 हजार से भी सस्ते में होगा लॉन्च!

Photo Credit: Twitter/@ArpitNahiMila

JioPhone 5G में 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

ख़ास बातें
  • साल की शुरुआत में इसके स्पेसिफिकेशन भी रिवील कर दिए गए थे।
  • JioPhone 5G का लॉन्च भारत में दिवाली के आसपास हो सकता है।
  • JioPhone 5G में 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।
विज्ञापन
JioPhone 5G भारत में सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया जाएगा, ऐसा कंपनी ने इसकी घोषणा के वक्त से ही कहना शुरू कर दिया था। साल की शुरुआत में इसके स्पेसिफिकेशन भी रिवील कर दिए गए थे। लेकिन अभी तक फोन मार्केट में उतारा नहीं गया है। अब ब्रेकिंग अपडेट ये है कि इसकी लाइव इमेज लीक हो गई हैं। साथ में इसके स्पेसिफिकेशन भी बताए गए हैं और प्राइस के बारे में भी बताया गया है। आइए बताते हैं इस अफॉर्डेबल 5जी स्मार्टफोन (Affordable 5G Smartphone) के बारे में ताजा जानकारी। 

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio भारत के सबसे सस्ते 5जी फोन JioPhone 5G के साथ एक बार फिर से स्मार्टफोन मार्केट को हिलाने के लिए तैयारी कर रही है। देश में 5G का विस्तार तेजी से हो रहा है और ज्यादा से ज्यादा यूजर 5जी नेटवर्क का अनुभव लेना चाहते हैं, लेकिन महंगे 5जी स्मार्टफोन उनकी इस अभिलाषा के आड़े आ जाते हैं। ऐसे में जियो के अफॉर्डेबल 5जी फोन का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। अब फोन की लाइव इमेज लीक हो गई हैं। Twitter पर एक यूजर ने फोन की लाइव इमेज पोस्ट की हैं। 

लीक के मुताबिक, JioPhone 5G का लॉन्च भारत में दिवाली के आसपास हो सकता है। यह इस साल के अंत तक खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएगा, ऐसा कहा गया है। फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका प्राइस रहने वाला है। जियो फोन 5जी का प्राइस (JioPhone 5G Price) Rs 10,000 से भी कम बताया जा रहा है। फोन के प्रोसेसर के बारे में यहां जानकारी स्पष्ट नहीं है। लेकिन इसके कैमरा के बारे में कहा गया है कि 13 मेगापिक्सल का लेंस रियर में मेन कैमरा के रूप में होगा, जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का सपोर्टिव लेंस होगा। यानि कि यह डुअल कैमरा सेटअप के साथ आने वाला है। फ्रंट में सेल्फी आदि के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा बताया गया है। 

JioPhone 5G लीक इमेज (JioPhone 5G leaked images) देखकर पता चलता है कि फ्रंट में यह वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आने वाला है। रियर में एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा दिख रहा है, जिसके नीचे सेंटर की ओर जाता हुआ जियो का लोगो दिखाई दे रहा है। 
 

JioPhone 5G specifications (expected)

अभी तक फोन के बारे में जो लीक्स और अपडेट्स आए हैं, उनके मुताबिक JioPhone 5G के स्पेसिफिकेशन के अंतर्गत 6.5 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। फोन में Snapdragon 480 चिपसेट बताया गया है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में इसमें Dimensity चिपसेट का जिक्र भी किया गया है। इसलिए प्रोसेसर के बारे में स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। 

JioPhone 5G में 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। यह 18W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 5000mAh बैटरी कैपिसिटी कैरी कर सकता है। इसमें n3, n5, n28, n40, और n78 5G बैंड्स का सपोर्ट बताया गया है। फोन डुअल सिम स्लॉट के साथ आ सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »