Jio और OnePlus ने मिलाया हाथ, इन स्‍मार्टफोन्‍स में मिलेगी स्टैंड-अलोन 5G सर्विस

वनप्लस यूजर्स के लिए जियो एक खास ‘वनप्लस एनीवर्सरी ऑफर’ लाई है। इसके तहत कंस्‍यूमर्स को 10,800 रुपये तक का कैशबैक दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 16:11 IST
ख़ास बातें
  • जियो लाया OnePlus यूजर्स के लिए एक खास ‘वनप्लस एनीवर्सरी ऑफर’
  • मिलेगा 10,800 रुपये का कैशबैक
  • पहले 1000 यूजर्स के लिए 1499 रुपये का रेड केबल केयर प्लान

वनप्लस एनीवर्सरी ऑफर 18 दिसंबर तक वैलिड है।

भारतीय स्‍मार्टफोन मार्केट अब 5G के साथ कदमताल मिला रहा है। तमाम स्‍मार्टफोन कंपनियां, 5G टेलिकॉम ऑपरेटर्स के साथ सहयोग कर रही हैं, ताकि यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। इसी के तहत रिलायंस जियो (Jio) की की 5G स्टैंड अलोन टेक्नोलॉजी के लिए जियो और वनप्लस (OnePlus) ने हाथ मिलाया है। हाल ही में लॉन्च किए गए वनप्लस 10 सीरीज के स्मार्टफोन्‍स के साथ वनप्लस 9R, वनप्लस 8, नॉर्ड, नॉर्ड 2T, नॉर्ड 2, नॉर्ड CE, नॉर्ड CE 2 और नॉर्ड CE 2 लाइट के यूजर्स अब जियो की 5G स्टैंड अलोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसी तरह, वनप्लस 9 Pro, वनप्लस 9 और वनप्लस 9RT की भी पहुंच जल्द ही जियो टू 5G नेटवर्क तक हो जाएगी।

जियो, वनप्लस यूजर्स के लिए एक खास ‘वनप्लस एनीवर्सरी ऑफर' लेकर आई है। ऑफर के तहत उपभोक्ताओं के 10,800 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। ऑफर 13 से 18 दिसंबर तक वैलिड है। पहले 1000 यूजर्स को अतिरिक्त लाभ मिलेंगे। उन्हें 1499 रुपये का रेड केबल केयर प्लान और 399 रुपये का जियो सावन प्रो प्लान भी मिलेगा।

इस बारे में रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के अध्यक्ष सुनील दत्त ने कहा, “वनप्लस ने भारत में 5G डिवाइस के ईको-सिस्टम को मजबूत करने में हमारे साथ मिलकर काम किया है। 5G स्मार्टफोन की असल ताकत केवल जियो जैसे ट्रू 5G नेटवर्क के जरिए ही हासिल की जा सकती है, जिसे स्टैंड अलोन 5G नेटवर्क के रूप में बनाया गया है। वनप्लस स्‍मार्टफोन्‍स का इस्‍तेमाल करने वाले सभी जियो यूजर्स जियो वेलकम ऑफर के तहत असीमित 5G इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे।'

वहीं, वनप्लस इंडिया के सीईओ ने कहा कि हम भारत में वनप्लस यूजर्स के लिए 5G तकनीक लाने के लिए जियो टीम के साथ साझेदारी करके खुश हैं। इंडियन कंस्‍यूमर्स के लिए 5G तकनीक को और अधिक आसान बनाने के लिए जियो और वनप्लस की टीमें मिलकर काम कर रही हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.