Jio Phone इस्तेमाल करते रहने के लिए हर साल 1,500 रुपये का रीचार्ज ज़रूरी, वरना...

जियो फोन आपके लिए पिछली बार लगाए गए अनुमान से ज़्यादा महंगा होने जा रहा है। रिलायंस जियो ने भारत में साठ लाख ग्राहकों को जियो फोन हैंडसेट की डिलिवरी करना शुरू कर दिया है और कंपनी ने पहली बार अपनी वेबसाइट पर फ़ीचर फोन के लिए जरूरी नियम व शर्तों को साझा किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2017 17:31 IST
जियो फोन आपके लिए पिछली बार लगाए गए अनुमान से ज़्यादा महंगा होने जा रहा है। रिलायंस जियो ने भारत में साठ लाख ग्राहकों को जियो फोन हैंडसेट की डिलिवरी करना शुरू कर दिया है और कंपनी ने पहली बार अपनी वेबसाइट पर फ़ीचर फोन के लिए जरूरी नियम व शर्तों को साझा किया है।

जियो फोन के लॉन्च के समय, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा था कि ग्राहकों के लिए जियो फोन प्रभावी तौर पर मुफ्त रहेगा। क्योंकि जो 1,500 रुपये रिलायंस जियो को ग्राहक देंगे वो 3 साल बाद वापस मिल जाएंगे। लेकिन उस समय यह खुलासा नहीं किया गया था कि जियो फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 3 साल तक फोन को इस्तेमाल करने के दौरान हर साल 1,500 रुपये का रीचार्ज करना होगा। अब वेबसाइट पर कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है।
Advertisement

कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि अगर ग्राहक 3 साल के अंदर जियो फोन वापस करते हैं तो 1,500 रुपये चुकाने होंगे।

'Mandatory' (अनिवार्य) रीचार्ज
Advertisement
जरूरी शर्तों में लिखा गया है, ''जियो फोन को लगातार इस्तेमाल करते रहने के लिए यूज़र को रिलायंस जियो या किसी आधिकारिक रिटेलर से हर साल कम से कम 1,500 रुपये का रीचार्ज कराना होगा और ऐसा फोन मिलने के लगातार तीन साल तक करना होगा।''

इसे इस तरह समझें कि, आप अगले तीन साल में जियो फोन पर 4,500 रुपये से ज़्यादा खर्च करेंगे, तो हैंडसेट मिलने के लिए डिपॉज़िट के तौर पर जमा कराए गए 1,500 रुपये का अमाउंट कंपनी आपको वापस दे देगी।
Advertisement

लेकिन इतना ही नहीं, जो लोग 1 साल में कम से कम 1,500 रुपये का रीचार्ज कराने में असफल रहते हैं तो रिलायंस जियो के पास हैंडसेट वापस लेने का अधिकार सुरक्षित होगा। इसके अलावा, रिलायंस जियो का कहना है कि ऐसे ग्राहकों को कंपनी को अतिरिक्त शुल्क भी देना पड़ेगा।
Advertisement

अगर आप जियो फोन लौटाते हैं
कंपनी ने रिलायं जियो फोन की रिटर्न पॉलिसी के बारे में भी जानकारी दी है। मान लीजिए, आपको अहसास होता है कि जियो फोन आपके लिए नहीं बना है और आप इसे कंपनी को लौटाना चाहते हैं। ऐसे में रिलायंस जियो का कहना है कि जो लोग जियो फोन हैंडसेट को पहले साल के अंदर लौटाएंगे, उन्हें 1,500 रुपये के अलावा जीएसटी और दूसरे टैक्स देने पड़ेंगे।
Advertisement

जो ग्राहक जियो फोन फ़ीचर फोन को एक साल बाद लेकिन दो साल से पहले वापस करते हैं, उन्हें 1,000 रुपये और जीएसटी व दूसरे शुल्क देने होंगे। इसी तरह, जो ग्राहक दो साल बाद लेकिन तीन साल के पहले डिवाइस वापस करते हैं उन्हें 500 रुपये का शुल्क, जीएसटी और दूसरे टैक्स देने होंगे।

रिलायंस जियो ने इसी महीने जानकारी दी थी कि अब तक साठ लाख से ज़्यादा जियोफोन हैंडसेट के लिए प्री-ऑर्डर हो चुके हैं। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को जियो फोन मिलना शुरू हो चुके हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.