Jio Phone के लिए जल्द ही उपलब्ध होगा Aarogya Setu ऐप

पिछले महीने सरकार ने Aarogya Setu App को लॉन्च किया, जो कि एक ब्लूटूथ व जीपीएस आधारित ऐप है। यह लोगों को कोरोना वायरस संक्रमित पॉजिटिव लोगों को ट्रैक करके उनसे दूरी बनाने में मदद करता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मई 2020 11:27 IST
ख़ास बातें
  • आने वाले हफ्तों में JioPhone के लिए ज़ारी होगा आरोग्य सेतु ऐप
  • अब तक 9 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है 'आरोग्य सेतु ऐप'
  • IVRS सर्विस फीचर फोन व लैंडलाइन उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध

Reliance Jio फोन साल 2017 में लॉन्च हुआ था

COVID-19 महामारी के संक्रमण से बचने के लिए सरकार ने Aarogya Setu ऐप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति की पहचान कर सकते हैं और उनसे दूरी बना सकते हैं। हालांकि, स्मार्टफोन यूज़र्स के बाद अब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है, कि इस ऐप का इस्तेमाल दूसरे लैंडलाइन व फीचर फोन उपभोक्ताओं भी पूरी तरह से कर सकें। हाल ही में सरकार ने लैंडलाइन व फीचर फोन उपभोक्ताओं के लिए एक टोल-फ्री नंबर ज़ारी किया, जिसपर यूज़र्स को कोरोना वायरस संक्रमण सेल्फ टेस्ट करने की सुविधा मुहैया कराई गई है। अब इस दिशा में सरकार अगला उठाने जा रही है, यह कदम है Reliance Jio फोन के लिए आरोग्य सेतु ऐप को रोलआउट करना। सरकारी अधिकारियों का कहना है यह कदम इस ऐप की पहुंच को और आगे बढ़ाएगा।

भारत उन देशों में से एक है जिसने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए देशभर में सबसे बड़ा लॉकडाउन घोषित किया है। अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए लॉकडाउन के साथ-साथ पिछले महीने सरकार ने Aarogya Setu App को लॉन्च किया, जो कि एक ब्लूटूथ व जीपीएस आधारित ऐप है। यह लोगों को कोरोना वायरस संक्रमित पॉजिटिव लोगों को ट्रैक करके उनसे दूरी बनाने में मदद करता है।

आपको बता दें, सरकार द्वारा लॉन्च यह ऐप भारत में मौजूद 50 करोड़ स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया था, लेकिन केवल 9 करोड़ स्मार्टफोन यूज़र्स ने ही अब तक इसे अपने फोन में डाउनलोड किया है। इसके अलावा भारत में 40 करोड़ ऐसे लोग हैं जो फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं, जो कि इस ऐप के दायरे में ही नहीं आते।

आने वाले दिनों में आरोग्य सेतु ऐप को 10 करोड़ जियो फोन यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। जियो फोन की कीमत 1,200 रुपये है, जो कि एक इंटरनेट-इनेबल फीचर फोन है। यह फोन KaiOS नाम के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Advertisement

Reliance इंडस्ट्री द्वारा यह फीचर फोन साल 2017 में लॉन्च किया गया था, जिसमें 4जी सपोर्ट मौजूद है। यूज़र्स इस फोन में फेसबुक व व्हाट्सऐप जैसे ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

ट्रेसिंग ऐप्स जैसे आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल वायरस के संपर्क में आए लोगों की पहचान, टेस्टिंग व उन्हें दूसरे लोगों से अलग रखने की प्रक्रिया में तेज़ी लाता है।

 

Advertisement

इसके अलावा जैसा कि हमने पहले बताया, सरकार ने एक टोल फ्री नंबर भी ज़ारी किया है। दरअस्ल, सरकार ने Aarogya Setu Interactive Voice Response System (IVRS) के तहत एक टोल-फ्री सर्विस ज़ारी की है। इस सर्विस में नागरिकों को एक टोल-फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करनी है, वो नंबर है '1921'। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने के बाद आपको वापस कॉल आएगा, इस कॉल में आपके स्वास्थ्य से जु़ड़े इनपुट्स लिए जाएंगे। यह वही सावाल होंगे तो आरोग्य सेतु ऐप में पूछे जाते हैं, इन्हीं सवाल के जवाबों के आधार पर आपको अलर्ट किया जाएगा कि आपको कोरोना वायरस का खतरा है या नहीं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aarogya Setu, COVID 19, Coronavirus, JioPhone, Reliance Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.