जियो फोन यूज़र को अब 49 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और 1 जीबी 4जी डेटा

रिलायंस जियो ने तय कर लिया है कि ग्राहकों के लिए सारे ऑफर इतने सस्ते कर दो कि उनके पास इनकार करने का विकल्प ही ना रहे। अपने प्रीपेड प्लान में बदलाव करने के बाद रिलायंस जियो ने जियो फोन के लिए नया रीचार्ज पैक ज़ारी किया है। यह पैक मात्र 49 रुपये का है और इसकी वैधता 28 दिनों की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जनवरी 2018 19:04 IST
ख़ास बातें
  • जियो फोन का नया पैक मात्र 49 रुपये का है और इसकी वैधता 28 दिनों की है
  • यूज़र मात्र 49 रुपये में 28 दिनों के लिए असीमित कॉल की सुविधा पाएंगे
  • इसके अलावा इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा भी मिलेगा
रिलायंस जियो ने तय कर लिया है कि ग्राहकों के लिए सारे ऑफर इतने सस्ते कर दो कि उनके पास इनकार करने का विकल्प ही ना रहे। अपने प्रीपेड प्लान में बदलाव करने के बाद रिलायंस जियो ने जियो फोन के लिए नया रीचार्ज पैक ज़ारी किया है। यह पैक मात्र 49 रुपये का है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। कीमत को देखते हुए इस पैक में मिलने वाली सुविधाएं और चौकाने वाली हैं। जियो फोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र मात्र 49 रुपये में 28 दिनों के लिए असीमित कॉल की सुविधा पाएंगे। इसके अलावा इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा भी मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि Jio Phone को बीते साल जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। यह फीचर फोन जियोम्यूज़िक, जियोटीवी और जियोसिनेमा जैसे ऐप के साथ आता है।

हाल ही में बाज़ार में 26 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ, रिलायंस जियो देश में 2017 की चौथी तिमाही में सबसे बड़ी फ़ीचर फोन कंपनी बनने की बात सामने आई थी। बुधवार को काउंटरप्वाइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट में इस जानकारी का पता चला। इसका श्रेय जियो फोन हैंडसेट को जाता है।

जियो फोन के अपने 153 रुपये वाले प्रीपेड टैरिफ पैक को अपग्रेड किया था। इस रीचार्ज पैक में अब 1 जीबी 4जी डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग), 100 एसएमएस प्रतिदिन और सभी जियो ऐप के लिए मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस पैक की वैधता पहले की तरह ही 28 दिन है। इसके अलावा, Jio Phone के लिए दो टॉपअप भी मौज़ूद हैं। 24 रुपये वाले टॉपअप के साथ मुफ्त वॉयस कॉल, 500 एमबी हाईस्पीड डेटा प्रतिदिन, 20 एसएमस और दो दिन के लिए जियो ऐप का एक्सेस मिलता है। जबकि 54 रुपये वाले पैक में यही सभी फायदे (70 एसएमएस के साथ) सात दिन के लिए मिलते हैं।


Jio Phone के स्पेसिफिकेशन

एक सिम वाले जियोफोन में 2.4 इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। माली-400 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। साथ में मौज़ूद है 512 एमबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

पिछले हिस्से पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। JioPhone की बैटरी 2000 एमएएच की है। इसके बारे में 12 घंटे तक के टॉक टाइम और 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं।
Advertisement
 

Jio Phone के फीचर

जियोफोन में वॉयस सर्मथित जियो असिस्टेंट मौज़ूद है। इसकी मदद से आप ऐप खोल पाएंगे। गूगल पर सर्च कर सकेंगे। और बोलकर एसएमएस भी कंपोज कर पाएंगे। यह अंग्रेजी और हिंदी में काम करेगा। JioPhone का इस्तेमाल आप मीडिया प्रोजेक्शन के लिए कर सकते हैं। आप जियोमीडियाकेबल की मदद से फोन को टीवी से कनेक्ट कर पाएंगे। इसमें 22 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone, Reliance Jio, Jio Phone Recharge

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.