Jio Phone में ब्लास्ट होने की खबर, कंपनी ने किया साजिश का दावा

खबर है कि एक Jio Phone चार्जिंग के दौरान फट गया। डिलिवरी शुरू होने के बाद यह इस किस्म का पहला वाकया है। इस संबंध में रिलायंस जियो के प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 को बताया कि कंपनी को इस घटना की जानकारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि फोन को जानबूझ कर नुकसान पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2017 13:29 IST
ख़ास बातें
  • एक Jio Phone को चार्ज करने के दौरान फटने की खबर है
  • रिपोर्ट के मुताबिक, जियो फोन के फटने की वारदात कश्मीर में हुई
  • रिलायंस रिटेल के प्रवक्ता ने कहा, कंपनी की छवि खराब करने की साजिश
खबर है कि एक Jio Phone चार्जिंग के दौरान फट गया। डिलिवरी शुरू होने के बाद यह इस किस्म का पहला वाकया है। इस संबंध में रिलायंस जियो के प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 को बताया कि कंपनी को इस घटना की जानकारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि फोन को जानबूझ कर नुकसान पहुंचाया गया है। इस बीच, जिस ट्विटर अकाउंट से जियो फोन में ब्लास्ट की खबर दी गई थी, उसने ट्वीट को डिलीट कर दिया है। अब तक जियो फोन को करीब 60 लाख ग्राहकों ने बुक किया है। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग दोबारा अक्टूबर महीने के अंत तक या नवंबर की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।

टेक्नोलॉजी ब्लॉग टेक रडार की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो फोन के फटने की वारदात कश्मीर में हुई। ट्विटर पर जारी की गई तस्वीर में फोन का पिछला हिस्सा पूरी तरह से पिघला हुआ दिख रहा है। लेकिन बैटरी को बहुत ज़्यादा क्षति नहीं हुई है। फ्रंट पैनल पर भी धमाके का बहुत ज़्यादा नुकसान नहीं हुआ है। ब्लॉग में दावा किया गया है कि उनके पास फोन के चार्जर की भी तस्वीर है। चार्जर का तार भी कथित तौर पर पिघल गया है। रिपोर्ट में लाइफ हैंडसेट के डिस्ट्रीब्यूटर के हवाले से कहा गया है कि डिवाइस की जांच करने के बाद पाया गया कि बैटरी काम कर रही थी।


रिलायंस रिटेल के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा, "जियो फोन को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर डिज़ाइन व निर्माण किया गया है। हर फोन की क्वालिटी के पैमाने पर जांच होती है। इस घटना की जानकारी हमें मिली है। शुरुआती जांच से तो यही पता चलता है कि ऐसा जानबूझ कर किया गया है। फोन को जानबूझ कर नुकसान पहुंचाया गया है। यह घटना और इसकी टाइमिंग यही इशारा करती है कि कोई ब्रांड की छवि को खराब करना चाहता है। हम और जांच करने के बाद उचित कार्रवाई करेंगे।”
Advertisement

बता दें कि जियो फोन को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस 4जी फीचर फोन की वजह से सस्ते स्मार्टफोन का बाज़ार धीमा पड़ेगा। इसकी वजह हैं कि इस फोन में स्मार्ट फीचर होना और प्रभावी तौर पर मुफ्त कीमत। वैसे, ग्राहकों को यह फोन खरीदने के लिए शुरुआत में 1,500 रुपये देने हैं। Jio Phone को लॉन्च किए जाने के बाद कई टेलीकॉम कंपनियों ने हैंडसेट निर्माता कंपनियों के साथ साझेदारी करके बेहद ही सस्ते प्रोडक्ट पेश किए हैं। इसमें एयरटेल और कार्बन मोबाइल्स का कार्बन ए40 इंडियन स्मार्टफोन व बीएसएनएल और माइक्रोमैक्स का Bharat-1 4G फीचर फोन शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Phone, Jio Phone Explodes, Reliance Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.