Jio Phone 'इंडिया का स्मार्टफोन' लॉन्च, 'मुफ्त' मिलने वाले फोन के सभी ऑफर जानें

रिलायंस जियो एजीएम में चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने 'इंडिया का इंटेलीजेंट स्मार्टफोन' जियो फोन लॉन्च कर दिया। फोन सभी भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। जियो फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। Jio Phone को भाषा अनेक भारत अनेक टैगलाइन के साथ लॉन्च किया गया। जियो फोन 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 जुलाई 2017 21:44 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने शुक्रवार को फ़ीचर फोन लॉन्च कर दिया
  • अनलिमिटेड डेटा, वॉयस कॉल और एसएमएस प्लान 153 रुपये से शुरू होते हैं
  • फोन के लिए 1,500 रुपये जमा कराने होंगे, जो 3 साल बाद वापस मिल जाएंगे
रिलायंस जियो एजीएम में चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने 'इंडिया का इंटेलीजेंट स्मार्टफोन' जियो फोन लॉन्च कर दिया। फोन सभी भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। जियो फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। Jio Phone को भाषा अनेक भारत अनेक टैगलाइन के साथ लॉन्च किया गया। जियो फ़ीचर फोन की 'इफेक्टिव कीमत' 0 रुपये है, यानी आपको 1,500 रुपये जमा करने होंगे जो तीन साल बाद वापस मिल जाएंगे। यानी देखा जाए तो रिलायंस जियो का यह फोन एक तरह से मुफ्त मिलेगा।

जियो फोन कीबोर्ड या वॉयस कमांड को इस्तेमाल किया जा सकता है। यह वॉयस कमांड को समझता है और उसके हिसाब से काम करता है।  फोन में जियो सिनेमा, जियो टीवी जैसे जियो ऐप पहले से प्री-लोड आते हैं। जियो फोन एक फ़ीचर फोन है जो न्यूमेरिक कीपैड बटन के साथ आता है। फोन में एफएम रेडियो है। इस फोन में 2.4 इंच क्यूवीजीए स्क्रीन है। फोन माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है।
Advertisement


मुकेश अंबानी ने कहा कि 15 अगस्त से सभी फ़ीचर फोन यूज़र को डिजिटल फ्रीडम मिलेगी। इन सभी फ़ीचर फोन यूज़र को अनलिमिटेड डेटा एक्सेस मिलेगा। अंबानी ने आगे बताया कि, देश में अभी-भी दूरदराज इलाकों में केबल नहीं पहुंचा है। नए जियो फोन को किसी भी तरह के टीवी से कनेक्ट कर कंटेट को एक्सेस किया जा सकेगा। सभी जियो फोन यूज़र अपने कंटेट को घर पर बड़े स्क्रीन पर टीवी-केबल एक्सेसरी के जरिए देख सकेंगे।
Advertisement

जियो फोन ऑफर और उपलब्धता
जियो फोन यूज़र को वॉयस कॉल लाइफटाइम के लिए मुफ्त मिलेगी। जियो फोन यूज़र के लिए 153 रुपये प्रति महीने पर अनलिमिटेड डेटा (हर रोज 500 एमबी हाई स्पीड) का एक्सेस मिलेगा। जियो धन धना धन ऑफर प्लान, जियो फोन यूज़र के लिए 153 रुपये में मिलेगा। इस पैक में अनलिमिटेड एसएमएस, अनलिमिटेड डेटा और कॉल का ऑफर है। वहीं बड़े स्क्रीन पर देखने के लिए यूज़र को 'जियो-फोन टीवी केबल' धन धना धन ऑफर 309 रुपये में मिलेगा। इस प्लान के तहत, 56 दिनों के लिए 1 जीबी 4जी डेटा हर रोज मिलेगा।
Advertisement

बीटा टेस्टर के लिए यह फोन 15 अगस्त से मिलना शुरू हो जाएगा। जियो फोन की प्री-बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी और प्री-बुकिंग करने वाले यूज़र को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर फोन सितंबर में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

जियो फोन 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। जियो फोन को आकाश और ईशा अंबानी ने पेश किया। इन दोनों ने इस फ़ीचर फोन में वॉयस कमांड सपोर्ट का खुलासा किया। ईशा अंबानी ने कहा कि फोन का डिज़ाइन जाना-पहचाना लगता है और इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Feature Phone, Jio Feature phone launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.