4GB रैम के साथ यहां दिखाई दिया Jio Phone 5G, जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च

Jio Phone 5G : गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि Jio Phone 5G का मॉडल नंबर LS1654QB5 है। इसमें ऑक्‍टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2022 17:03 IST
ख़ास बातें
  • जियो का 5जी फोन गीकबेंच पर स्‍पॉट हुआ है
  • फोन में 4जीबी रैम दी जा सकती है
  • यह स्‍नैपड्रैगन 480 प्‍लस प्रोसेसर से लैस होगा

Jio Phone 5G : इस बात के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे कि Jio Phone 5G में स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर दिया जाएगा। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि जियो के 5जी स्‍मार्टफोन में 4जीबी रैम दी जाएगी।

भारत में 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शहर-दर-शहर लॉन्‍च हो रही हैं। एयरटेल (Airtel) और जियो (Jio) तेजी से 5G सर्विसेज लॉन्‍च कर रहे हैं। देश में 5G स्‍मार्टफोन्‍स की डिमांड बढ़ रही है। तमाम कंपनियां अपने 5जी इनेबल्‍ड स्‍मार्टफोन ला रही हैं। Reliance Jio ने पिछले साल जुलाई में कहा था कि उसका पहला 5G स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्‍च होगा, हालांकि इस साल भी लोग रिलायंस जियो के 5G स्‍मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं। अब इस स्‍मार्टफोन को स्‍पॉट किया गया है। हमारे पास जो जानकारी है, वह आपको खुश कर देगी।   

जियो के 5जी फोन को Jio Phone 5G कहा जाता है। इस स्‍मार्टफोन को गीकबेंच पर स्‍पॉट किया गया है, जिससे फोन के कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशंस का पता भी चलता है। संकेत मिल रहा है कि जियो का 5जी फोन जल्‍द मार्केट में लॉन्‍च हो सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि Jio Phone 5G का मॉडल नंबर LS1654QB5 है। इसमें ऑक्‍टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। प्रोसेसर को Adreno 619 GPU का सपोर्ट है। कहा जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 480+ SoC है, जो क्वालकॉम का शुरुआती 5G प्रोसेसर है। 
Advertisement

हालांक‍ि इस बात के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे कि Jio Phone 5G में स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर दिया जाएगा। लिस्टिंग बताती है कि जियो के 5जी स्‍मार्टफोन में 4जीबी रैम दी जाएगी। अनुमान है कि फोन 64 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज के साथ आएगा।  

गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि जियो का 5जी फोन एंड्रॉयड 12 पर चल सकता है, जिसमें  Jio के प्रगतिओएस की लेयर होगी। इस ओएस के होने से स्‍मार्टफोन में देसीपन का एहसास होगा। गीकबेंच पर सिंगल कोर और मल्‍टी कोर टेस्‍ट में जियो फोन 5जी को 549 और 1661 स्‍कोर मिला है। 
Advertisement

जैसाकि हमने बताया, इस स्‍मार्टफोन के कई फीचर पहले ही लीक हो गए हैं। कहा जाता है कि फोन में 6.5 इंच का HD+ LCD डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। 5000mAh की बैटरी इस स्‍मार्टफोन में होगी। 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग ऑफर की जाएगी। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी शूटर मिलेगा। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.