Jio Phone 2 लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

रिलायंस की सालाना आम बैठक में Jio Phone 2 को लॉन्च किया गया। यह फीचर फोन बीते साल जुलाई में लॉन्च किए गए Jio Phone का अपग्रेड है। नए फोन को डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के लिहाज से अपग्रेड किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जुलाई 2018 19:46 IST
ख़ास बातें
  • Jio Phone 2 को भारतीय मार्केट में 15 अगस्त से उपलब्ध कराया जाएगा
  • Jio Phone 2 की कीमत है 2,999 रुपये
  • Jio Phone 2 का डिज़ाइन ब्लैकबेरी से काफी प्रेरित लगता है
रिलायंस की सालाना आम बैठक में Jio Phone 2 को लॉन्च किया गया। यह फीचर फोन बीते साल जुलाई में लॉन्च किए गए Jio Phone का अपग्रेड है। नए फोन को डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के लिहाज से अपग्रेड किया गया है। जियो फोन 2 फीचर फोन में भी WhatsApp, Facebook और YouTube जैसे लोकप्रिय ऐप भी काम करेंगे। ये ऐप 15 अगस्त से सभी जियो फोन यूज़र के लिए भी उपलब्ध होंगे। Jio Phone 2 का डिज़ाइन ब्लैकबेरी से काफी प्रेरित लगता है। इसमें क्वर्टी कीपैड दिया गया है। बताया गया है कि मार्केट में जियो फोन और जियो फोन 2 एक साथ बिकते रहेंगे।
 

Jio Phone 2 की भारत में कीमत और रिलीज़ की तारीख

Jio Phone 2 को भारतीय मार्केट में 15 अगस्त से उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत 2,999 रुपये होगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि 21 जुलाई से ग्राहक Jio Phone Monsoon Hungama ऑफर का फायदा पा सकते हैं जिसमें पुराने फीचर फोन को एक्सचेंज करके मात्र 500 रुपये में जियो फोन खरीदा जा सकता है।


Jio Phone 2 स्पेसिफिकेशन

जियो फोन 2 एक डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं। क्ववर्टीी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। इसमें जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है।
Advertisement

बता दें कि जियो ने हाल ही में जियो फोन के लिए Google Assistant को पेश किया था। अब जियो फोन में यूज़र यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सऐप का भी मज़ा ले पाएंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.