Reliance Jio के 399 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में अब 400 रुपये का और फायदा

जियो ने एक नए दिवाली धन धना धन ऑफर का ऐलान किया है। इस नए ऑफर के तहत ग्राहकों को 399 रुपये के रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है। यह कैशबैक, वाउचर के तौर पर मिलेगा जिन्हें अपने नंबर को रीचार्च करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2017 12:24 IST
जियो ने एक नए दिवाली धन धना धन ऑफर का ऐलान किया है। इस नए ऑफर के तहत ग्राहकों को 399 रुपये के रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है। यह कैशबैक, वाउचर के तौर पर मिलेगा जिन्हें अपने नंबर को रीचार्च करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस जियो ऑफर की शुरुआत 12, अक्टूबर गुरुवार से होगी और इसे 18 अक्टूबर यानी दिवाली के एक दिन पहले तक रीचार्ज कराया जा सकेगा। 399 रुपये वाले जियो धन धना धन पैक में कुल 84 जीबी डेटा (1 जीबी प्रतिदिन), मुफ्त एसएमएस, जियो ऐप और मुफ्त कॉल के लिए सब्सक्रिप्शन, 84 दिन की वैधता मिलती है। पोस्टपेड यूज़र के लिए भी यही सुविधाएं मिलती हैं और तीन बिलिंग साइकिल के लिए वैध है।

नए दिवाली धन धना धन ऑफर के तहत, 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच जियो प्राइम ग्राहकों को 399 रुपये वाले रीचार्ज पैक खरीदने पर 50 रुपये के 8 वाउचर यानी कुल 400 रुपये के वाउचर मिलेंगे। इन वाइचर को आने वाले समय में 309 रुपये या इससे ज़्यादा के प्लान या 91 रुपये या ज़्यादा के डेटा एड-ऑन को रीचार्ज करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बार में सिर्फ एक वाउचर का ही इस्तेमाल किया जा सकता है और ग्राहकों को ये वाउचर 15 नवंबर के बाद ही रिडीम कर सकत हैं। उदाहरण के तौर पर, 50 रुपये का एक वाउचर मिलने के बाद, आप 309 रुपये के रीचार्ज के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और बाकी बचे 259 रुपये डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या दूसरी तरीके से अदा किए जा सकते हैं।

इस जियो ऑफर का फ़ायदा वो ग्राहक भी ले सकते हैं जिनकी वैधता अभी बाकी है। इस स्थिति में, 399 रुपये वाले रीचार्ज को इस अवधि के दौरान खरीदने पर यह पैक तभी शुरू होगा जब मौज़ूदा प्लान की वैधता खत्म हो जाएगी।

इस ऑफर को मायजियो ऐप, Jio.com वेबसाइट, जियो स्टोर आउटलेट, रिलायंस डिजिटल लार्ज फॉरमेट स्टोर और कंपनी के पार्टनर ऑफलाइन व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (जियो मनी, पेटीएम, अमेज़न पे और मोबिक्विक) से रीचार्ज कराया जा सकता है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि इस ऑफर की जानकारी के बारे में कंपनी का कहना है कि 19 अक्टूबर के लिए अपने टैरिफ़ प्लान में बदलाव किया है। टैरिफ में कौन से बदलाव होंगे, अभी  इस बारे में जानकारी नहीं है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.