• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Jio Bharat V2 : 999 रुपये में जियो ने लॉन्‍च किया 4G फोन, 123 रुपये के रिचार्ज पर महीने भर चलेगा! जानें सभी खूबियां

Jio Bharat V2 : 999 रुपये में जियो ने लॉन्‍च किया 4G फोन, 123 रुपये के रिचार्ज पर महीने भर चलेगा! जानें सभी खूबियां

Jio Bharat V2 : इस लाइटवेट डिवाइस में एचडी वॉयस कॉलिंग, FM रेडियो, 128 जीबी का एसडी मेमरी कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर हैं।

Jio Bharat V2 : 999 रुपये में जियो ने लॉन्‍च किया 4G फोन, 123 रुपये के रिचार्ज पर महीने भर चलेगा! जानें सभी खूबियां

Photo Credit: Jio

फोन में 4.5 सेंटीमीटर का TFT डिस्‍प्‍ले, 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा, 1000mAh की बैटरी, 3.5mm का हेडफोन जैक, लाउडस्पीकर के साथ ही टार्च भी मिलेगी।

ख़ास बातें
  • Jio Bharat V2 पर इंटरनेट चलाया जा सकता है
  • ग्राहकों को जियो सिनेमा और जियो-सावन ऐप का एक्‍सेस भी मिलेगा
  • 123 रुपये के रिचार्ज पर 14 जीबी डेटा देगी कंपनी
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Jio) ने देश में एक नए 4G फोन ‘जियो भारत V2' (Jio Bharat V2) को लॉन्च कर दिया है। जियो ने बताया है कि इस फोन की कीमत 999 रुपये है। जियो के मुताबिक, उसकी नजर भारत के करीब 25 करोड़ 2G कस्‍टमर्स पर है, जो अभी एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी टेलिकॉम कंपनियों से जुड़े हैं। गौरतलब है कि जियो सिर्फ 4G और 5G नेटवर्क पर ही ऑपरेट करती है। कंपनी ने दावा किया है कि वह अपने नए फोन ‘जियो भारत V2' के दम पर 10 करोड़ से ज्‍यादा कस्‍टमर्स को जोड़ेगी। 
 

सबसे सस्‍ता इंटरनेट फोन! 

जियो का कहना है कि मार्केट में इंटरनेट पर काम करने वाले जितने भी फोन हैं, उनमें ‘जियो भारत V2' सबसे सस्‍ता है। कंपनी ने साल 2018 में जियोफोन (Jio phone) को लॉन्‍च किया था, जिसे अच्‍छी सफलता मिली थी। ‘जियो भारत V2' से भी कंपनी को यही उम्मीदें हैं। 
 

Jio Bharat V2 की खूबियां

जियो ने बताया है कि उसका 4G फोन सिर्फ 71 ग्राम वजन वाला है। इस लाइटवेट डिवाइस में एचडी वॉयस कॉलिंग, FM रेडियो, 128 जीबी का एसडी मेमरी कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर हैं। फोन में 4.5 सेंटीमीटर का TFT डिस्‍प्‍ले, 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा, 1000mAh की बैटरी, 3.5mm का हेडफोन जैक, लाउडस्पीकर के साथ ही टार्च भी मिलेगी।  

इस फोन के साथ जियो ग्राहकों को जियो सिनेमा और जियो-सावन ऐप का एक्‍सेस भी मिलेगा। यह मोबाइल 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। 
 

123 रुपये का रिचार्ज, मिलेगा 14GB डेटा

999 रुपये के Jio Bharat V2 के यूजर्स के लिए कंपनी ने सस्‍ता रिचार्ज प्‍लान भी पेश किया है। 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए 123 रुपये देने होंगे। इस प्‍लान पर कंपनी 14GB 4जी डेटा देगी। ‘जियो भारत V2'  पर कंपनी सालाना प्‍लान भी लाई है, जो 1234 रुपये का है। 

जियो ने कहा है कि वह 7 जुलाई से ‘जियो भारत V2' का बीटा ट्रायल शुरू करेगी। कंपनी का इरादा ‘जियो भारत V2' को 6500 तहसीलों पर ले जाने का है।   
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »