'शैटरप्रूफ डिस्प्ले' वाले इस स्मार्टफोन की कीमत है 3,999 रुपये

iVoomi ने गुरुवार को भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन iVoomi iPro पेश किया। इस स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुलव्यू डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 सितंबर 2018 16:12 IST
ख़ास बातें
  • iVoomi iPro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है
  • iVoomi iPro की प्रभावी कीमत होगी 1,799 रुपये
  • iVoomi iPro फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है
iVoomi ने गुरुवार को भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन iVoomi iPro पेश किया। हॉन्ग कॉन्ग की इस कंपनी द्वारा पेश किए गए इस स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुलव्यू डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। स्मार्टफोन में शैटरप्रूफ ग्लास प्रोटेक्शन होने का दावा किया गया है। इसके अलावा टाइम-लैप्स और एआर इमोजी जैसे फीचर भी दिए गए हैं। फोन में सिक्स लेवल फेस ब्यूटी मोड है और यह मिरर्ड सेल्फी फीचर से लैस है। iVoomi iPro फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। इसमें सॉफ्टवेयर की मदद से फेस अनलॉक फीचर भी काम करेगा। चीनी कंपनी ने इस फोन में बैटरी सेविंग फीचर दिया है जिसे इंटेलीजेंट पावर सेविंग मोड का नाम दिया गया है। iVoomi iPro से करीब तीन महीने पहले कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप वाले iVoomi i2 Lite को 6,499 रुपये में लॉन्च किया था। कंपनी ने हाल ही में इनेलो ब्रांड को भी पेश किया जिसका पहला स्मार्टफोन Innelo 1 इस हफ्ते ही मार्केट में उतारा गया।
 

iVoomi iPro की भारत में कीमत

iVoomi iPro को भारतीय मार्केट में 3,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। यह प्लेटिनम गोल्ड, इंडी ब्लू और मैट रेड रंग में बेचा जाएगा। आईवूमी आईप्रो के साथ जियो फुटबॉल ऑफर देने के लिए iVoomi ने Reliance Jio के साथ साझेदारी की है। ऑफर के तहत, 198 रुपये या 299 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज के साथ ग्राहकों को कुल 2,200 रुपये कैशबैक मिलेगा।
 

iVoomi iPro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) iVoomi iPro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी अपनी कस्टम स्किन स्मार्ट मी ओएस 3.0 भी मौज़ूद है। फोन में 4.95 इंच का एफडब्ल्यूजीए+ (480x960 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। कंपनी का दावा है कि इस स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए शैटरप्रूफ ग्लास पैनल का इस्तेमाल हुआ है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। स्मार्टफोन गूगल के एंड्रॉयड गो प्रोग्राम का हिस्सा है। रियर पर एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट पैनल पर भी 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यूज़र फेस अनलॉक फीचर का भी मज़ा ले पाएंगे।

आईवूमी आईप्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर के साथ आता है। ग्रेविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 140x66x10 मिलीमीटर है। इस फोन में 2000 एमएएच की बैटरी जान फूंकने का काम करती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.95 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

480x960 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iVoomi, Android Go
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.