5000mAh बैटरी, 3GB रैम, 64GB स्टोरेज के साथ Itel Vision 3 फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

फोन में 8 मेगापिक्सल AI डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 25 मार्च 2022 11:59 IST
ख़ास बातें
  • फोन तीन कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है।
  • इसमें 8 मेगापिक्सल AI डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
  • फोन के अंदर 6.6 इंच एचडीप्लस आईपीएस डिस्प्ले मिलती है।

Itel Vision 3 की भारत में कीमत 7,999 रुपये है। यह Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है।

Itel ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Itel Vision 3 लॉन्च किया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है और कुछ ऐसे फीचर्स के साथ आता है जो 8 हजार रुपये से नीचे के फोन में आमतौर पर नहीं देखे जाते हैं। Itel Vision 3 में 5,000mAh AI बैटरी है जो रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। इसके साथ में 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। फोन में 6.6 इंच एचडीप्लस आईपीएस डिस्प्ले है जिसमें वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच दी गई है। इस स्मार्टफोन में 3GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रिकग्निशन जैसे डुअल सिक्योरिटी फीचर्स हैं। 
 

Itel Vision 3 price in India, availability

Itel Vision 3 की भारत में कीमत 7,999 रुपये है। यह Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है। फोन को तीन कलर वेरिएंट्स- डीप ओशिअन ब्लैक, जूअल ब्लू और मल्टी कलर ग्रीन में लॉन्च किया गया है। 
 

Itel Vision 3 specifications

Itel Vision 3 के स्पेसिफिकेशन्स में फोन के अंदर 6.6 इंच एचडीप्लस आईपीएस डिस्प्ले मिलती है जिसमें वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच है। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर रन करता है। स्मार्टफोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें 3GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रिकग्निशन की डुअल सिक्योरिटी दी गई है। 

ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल AI डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें कई तरह के फोटोग्राफी मोड्स दिए गए हैं जिनमें एआई ब्यूटी मोड, पोट्रेट मोड, पैनो मोड, लो-लाइट मोड और एचडीआर मोड आदि शामिल हैं। इनके साथ स्मार्ट रिकग्निशन और ऑटोमेटिक कैमरा एडजस्टमेंट के फीचर्स भी मिलते हैं। फोन हाई डिटेल्स के साथ शार्प इमेज कैप्चर कर सकता है, ऐसा कहा गया है। फ्रंट साइड में फोन के अंदर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है जिसमें AI Beauty Mode भी दिया गया है। 
Advertisement

Itel ने 8 हजार से कम कीमत में इतने सारे फीचर्स देकर हैरान कर दिया है। आमतौर पर इस प्राइस सेगमेंट इस तरह के फीचर पैक्ड स्मार्टफोन बहुत कम देखने को मिलते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

1.6 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.