• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Itel Vision सीरीज स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 3GB RAM के साथ जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस हुए पहले लीक

Itel Vision सीरीज स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 3GB RAM के साथ जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस हुए पहले लीक

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Itel भारत में जल्द ही नई Vision सीरीज में स्मार्टफोन लेकर आ सकती है। रिपोर्ट में स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में भी बताया गया है।

Itel Vision सीरीज स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 3GB RAM के साथ जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस हुए पहले लीक

Photo Credit: 91Mobiles

ख़ास बातें
  • Itel भारत में जल्द ही नई विजन सीरीज स्मार्टफोन लेकर आने वाला है।
  • Itel Vision Series की कीमत भारत में 8,000 रुपये के अंदर हो सकती है।
  • Itel Vision फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 5000mAh बैटरी के साथ आएगा।
विज्ञापन
Itel भारत में जल्द ही नई विजन सीरीज स्मार्टफोन लेकर आने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लॉन्च से पहले स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, भारत में अनुमानित कीमत और हैंडसेट का रेंडर ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। यह फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 5000mAh बैटरी के साथ आएगा। इमेज के अनुसार, Itel Vision Series में ड्यूल रियर AI कैमरा सेटअप के साथ LED फ्लैश दिया जा सकता है। हैंडसेट में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।  

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Itel भारत में जल्द ही नई Vision सीरीज में स्मार्टफोन लेकर आ सकती है। रिपोर्ट में स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में भी बताया गया है। फोन के रेंडर को भी शेयर किया गया है। 

अफवाहों के अनुसार, Itel Vision series हैंडसेट की कीमत भारत में 8,000 रुपये के अंदर हो सकती है। रेंडर के अनुसार, फोन को ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। Itel Vision series स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें ड्यूल रियर AI कैमरा सेटअप के साथ LED फ्लैश दिया जा सकता है। हैंडसेट में 3GB रैम दी जा सकती है। 

शेयर्ड रेंडर के अनुसार, Itel Vision series के फोन में सिक्योरिटी के लिए कैमरा मॉड्यूल के पास फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में वॉटरड्राप-स्टाइल नॉच में सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके रियर पैनल के लेफ्ट कार्नर में Itel की ब्रैंडिंग देखने को मिल सकती है। Itel Vision series फोन के राइट में वॉल्यूम रॉकर्स और एक पॉवर बटन दिया जा सकता है। 

मार्च में, Itel Vision 3 को भारत में 6.6-इंच IPS डिस्प्ले, HD+ रिजोल्यूशन के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें 1.6GHz ओक्टा-कोर SoC के साथ 3GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज दी गई थी। इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया था। हैंडसेट में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक दिया गया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसर1.6 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Itel Smartphone, Itel Vision Series, Itel Vision 3
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »