itel लॉन्च करेगी 6.7 इंच बड़ी स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश वाला धांसू स्मार्टफोन!

itel का यह अपकमिंग फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.7 इंच के पंच होल डिस्प्ले के साथ होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2024 10:23 IST
ख़ास बातें
  • फोन यूजर्स को अफॉर्डेबल प्राइस में धांसू फीचर्स की पेशकश करेगा।
  • itel का यह अपकमिंग फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा।
  • 6.7 इंच साइज के पंच होल डिस्प्ले से लैस होगा फोन।

अपकमिंग फोन 6.7 इंच के पंच होल डिस्प्ले के साथ आ सकता है

Photo Credit: itel

itel जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका कर सकती है। कंपनी एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो यूजर्स को अफॉर्डेबल प्राइस में धांसू फीचर्स की पेशकश करेगा। कंपनी अपनी A (Awesome) सीरीज के तहत इस फोन को लॉन्च कर सकती है। itel का यह अपकमिंग फोन 6.7 इंच के पंच होल डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिसमें स्लीक डाइनेमिक बार (Dynamic Bar) भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में कुछ खास बातें। 

itel मार्केट में एक धांसू फोन जल्द लाने की तैयारी में है। अपकमिंग फोन 6.7 इंच के पंच होल डिस्प्ले लैस होगा जिसमें स्लीक डाइनेमिक बार (Dynamic Bar) भी देखने को मिलेगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है जो कि किसी स्मार्टफोन में स्मूद विजुअल्स और स्मूद टच एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाता है। 120Hz रिफ्रेश रेट इंडस्ट्री में एक ट्रेंड सेटर बन सकता है। यह स्पीड, मल्टीटास्किंग, ऐप्स के बीच स्मूद स्विच, और वेब ब्राउजिंग का बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 
Advertisement

कंपनी का यह फोन संभावित रूप से 3 साल फ्लूएंसी (3 Year Fluency) फीचर के साथ आ सकता है। जिसमें दावा किया गया है कि खरीद के बाद 3 साल तक फोन लैग-फ्री एक्सपीरियंस डिलीवर कर सकेगा। फोन में 128GB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। यह कई कलर ऑप्शंस में लॉन्च हो सकता है। सूत्रों के अनुसार यह यूजर के विजुअल के एक्सपीरियंस को बढ़ाने वाला होगा, साथ ही डिजाइन और स्टाइल में भी प्रीमियम दिखने वाला डिवाइस होगा। 

itel की ओर से जल्द ही इस फोन को लेकर अधिकारिक घोषणा की जा सकती है। कंपनी की अन्य खबरों में, itel के लेटेस्ट ईयरबड्स Buds Ace ANC को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने बेहद अफॉर्डेबल प्राइस में इन्हें पेश किया है। इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर है। ये सिंगल चार्ज में 50 घंटे चल सकते हैं। Buds Ace ANC की तीन कलर्स- Cranberry Juice, Midnight Blue, और White में खरीदने का विकल्प दिया गया है। इन्हें Amazon से Rs 999 में खरीदा जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.