6,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Itel Super 26 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 सितंबर 2025 20:38 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है
  • Itel Super 26 Ultra की 6,000 mAh की बैटरी 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

इस स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Itel ने चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Itel Super 26 Ultra को लॉन्च किया है। अफोर्डेबल रेंज में लाए गए इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर  Unisoc T7300 का इस्तेमाल हुआ है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 18 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Itel Super 26 Ultra का प्राइस, उपलब्धता

Advertisement

इस स्मार्टफोन की बांग्लादेश में एक रिटेलर की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। Itel Super 26 Ultra के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस BDT 19,990 (लगभग 14,900 रुपये) और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का BDT 21,990 (लगभग 15,900 रुपये) का है। इसे Gold, Beige, Grey और Blue कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Itel Super 26 Ultra के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 6nm Unisoc T7300 दिया गया है। Itel Super 26 Ultra की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Advertisement

इसमें कनेक्टिविटी के लिए NFC, Wi-Fi, Bluetooth और अप्लायंसेज को कंट्रोल करने के लिए इंफ्रारेड (IR) ट्रांसमिटर के विकल्प है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Itel का AI असिस्टेंट Sola भी है। Itel Super 26 Ultra की 6,000 mAh की बैटरी 18 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 6.8 mm की है। हाल ही में भारत में Itel A90 Limited Edition को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन के 3 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 6,399 रुपये और 4 GB + 64 GB वेरिएंट का 6,899 रुपये का है। इसे स्पेस टाइटेनियम, ऑरेरा ब्लू और स्टारलिट ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  7. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.