50MP कैमरा, 16GB RAM के साथ आएगा itel S23, कीमत होगी 9 हजार से भी कम!

itel S23 में 6.6 इंच की LCD डिस्प्ले होगी जो कि HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2023 11:52 IST
ख़ास बातें
  • itel अपना अगला स्मार्टफोन itel S23 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
  • itel S23 में 6.6 इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी।
  • itel S23 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

itel S23 में 16GB RAM दी जाएगी।

Photo Credit: Amazon

itel अपना अगला स्मार्टफोन itel S23 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कल सामने आई एक रिपोर्ट में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। अब इसकी माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हुई है। यहां हम आपको itel S23 के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

itel S23 के Amazon पेज पर कहा गया है कि यह 8,xxx रुपये की कीमत पर उपलब्ध 16GB RAM वाला पहला स्मार्टफोन होगा। यहां 16 GB RAM में 8GB फिजिकल RAM और 8GB वर्चुअल RAM शामिल है।
Advertisement

डिवाइस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले को सपोर्ट करेगा। फोन के नीचे की ओर एक 3.5mm ऑडियो जैक, एक माइक्रोफोन, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल होगा। फोन के दाईं ओर किनारे पर वॉल्यूम बटन और एक पावर बटन है जो कि एक फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस हो सकता है।

Itel S23 के बैक पैनल पर राउंड कैमरा मॉड्यूल है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक ऑक्सीलरी स्नैपर और एक एलईडी फ्लैश है। यह ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन की लॉन्च तारीख की कोई जानकारी नहीं है। ​​कीमत की बात करें तो भारत में इसकी कीमत 8 हजार रुपये से 9 हजार रुपये के बीच होगी।


Advertisement
itel S23 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, itel S23 में 6.6 इंच की LCD डिस्प्ले होगी जो कि HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है। यह 128GB यूएफएस 2.2 स्टोरेज के साथ भी आएगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी आएगी।
Advertisement

itel S23 एक 4G डिवाइस होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड पर बेस्ड itel OS 8.6 UI पर काम करेगा। यह फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ भी आएगा। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा जो कि 10x डिजिटल जूम, एचडीआर और सुपर नाइट मोड जैसे फीचर्स का सपोर्ट करने की उम्मीद है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.