iTel P55+ फोन 4GB रैम, Android 13 के साथ Google Play Console पर आया नजर! जानें डिटेल्स

iTel P55+ कंपनी की ओर से कथित तौर पर अगले स्मार्टफोन के रूप में जल्द लॉन्च होने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 नवंबर 2023 09:41 IST
ख़ास बातें
  • यह 720x1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आने वाला है।
  • फोन पुराने मॉडल से अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आएगा।
  • फोन को Android 13 OS के साथ देखा गया है।

Itel P55 को कंपनी ने सितंबर में 9,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था।

Photo Credit: itel

iTel जल्द ही एक और सस्ता स्मार्टफोन पेश कर सकती है। दरअसल कंपनी iTel P55 का एक अपग्रेडेड वर्जन लाने की तैयारी में है। फोन की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन गूगल प्ले कंसोल पर फोन को स्पॉट किया गया है। इससे पता चलता है कि फोन जल्द ही लॉन्च भी हो सकता है। iTel P55 को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। यह एक लो बजट फोन के रूप में 9,999 रुपये में उपलब्ध करवाया गया था। अब स्मार्टफोन ब्रैंड iTel P55+ को लॉन्च करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं इस अपकमिंग मोबाइल डिवाइस के बारे में। 

iTel P55+ कंपनी की ओर से कथित तौर पर अगले स्मार्टफोन के रूप में जल्द लॉन्च होने वाला है। फोन को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार, फोन को मॉडल नम्बर P663L के साथ Google Play Console पर देखा गया है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc T606 प्रोसेसर बताया गया है। साथ ही Mali-G57 GPU भी है। जिसके साथ में 4जीबी रैम की पेअरिंग की गई है। फोन को Android 13 OS के साथ देखा गया है। लिस्टिंग में फोन के रेंडर्स का भी जिक्र है लेकिन वे धुंधले है। यहां पता चलता है कि फोन में वॉटर ड्रॉप नॉच है और मोटी चिन है। 

डिस्प्ले के बारे में कहा गया है कि यह 720x1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आने वाला है। जिसमें 320 ppi पिक्सल डेंसिटी होगी। लिस्टिंग में फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस नहीं बताए गए हैं। लेकिन जैसा कि हमने पहले बताया, यह iTel P55 का सक्सेसर होने वाला है, इसलिए फोन पुराने मॉडल से अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आएगा। 
 

Itel P55 5G Specifications

Itel P55 5G में 6.6-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में MediaTek Dimensity 6080 SoC दिया गया है। स्टोरेज के मामले में इस फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और AI कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप के मामले में इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ में 18W फास्ट चार्जिंग है। सेफ्टी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6080

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.