50MP कैमरा, 24GB RAM के साथ itel P55+, itel P55 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

itel P55+ और itel P55 में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

50MP कैमरा, 24GB RAM के साथ itel P55+, itel P55 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Photo Credit: itel

itel P55+ में 50MP कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • itel P55+ और itel P55 में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • itel P55+ और itel P55 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • itel P55+ और itel P55 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
itel ने भारतीय बाजार में 10 हजार रुपये के बजट में दो नए सार्टफोन itel P55 और itel P55+ लॉन्च किए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है। itel P55+ में एलीगेंट वीगन लैदर बॉडी दी गई है। यहां हम आपको itel P55 और itel P55+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


itel P55+ और itel P55 की कीमत


itel P55+ के 8+8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। The itel P55 के 4+8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है, वहीं 8+16GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत itel P55 और P55+ की खरीद पर बैंक ऑफर से 500 रुपये डिस्काउंट भी शामिल है।


itel P55+ और itel P55 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


itel P55+ और itel P55 में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इन दोनों स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। itel के दोनों स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस हैं। itel P55+ में 8+8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं itel P55 में 8+16GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इन दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का  AI ड्यूल कैमरा दिया गया है। वहीं इनके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन Android 14 Go OS पर काम करते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, लेकिन P55+ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट वहीं P55 18W चार्जिंग का सपोर्ट करता है। कलर ऑप्शन के मामले में itel P55+ स्मार्टफोन Royal Green और Meteor Black कलर में उपलब्ध है। वहीं itel P55 स्मार्टफोन Moonlit Black, Aurora Blue और Brilliant Gold कलर्स में उपलब्ध है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: itel P55, itel P55 Price, itel P55 Specifications
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  2. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  3. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  5. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  6. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  7. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  8. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  9. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  10. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »