Itel का सस्ता फोन Itel A90 भारत में 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Rs 6,499 में लॉन्च, जानें खास फीचर्स

फोन में ऑक्टाकोर Unisoc T7100 SoC दिया गया है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मई 2025 08:41 IST
ख़ास बातें
  • फोन के रियर में 13MP का मेन सेंसर मिलता है।
  • फोन में स्क्रीन पर Dynamic Bar भी दिया गया है।
  • कंपनी ने फोन को Starlit Black और Space Titanium कलर्स में उतारा है।

Itel A90 में 6.6 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: itel

Itel A90 को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। यह Itel का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जो ऑक्टाकोर चिपसेट के साथ पेश किया गया है। फोन में 4GB रैम दी गई है और 5000mAh बैटरी है। इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले है जिसमें डाइनेमिक बार फीचर भी कंपनी ने दिया है। फोन 13 मेगापिक्सल के मेन रियर कैमरा के साथ आता है। Itel A90 के लिए कंपनी ने दावा किया है कि फोन 36 महीने की लैग-फ्री फ्लूएंसी के साथ आता है। इसमें Aivana 2.0 और स्मार्ट AI असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन को कंपनी ने बजट सेग्मेंट में पेश किया है। आइए जानते हैं कौन से अन्य खास फीचर्स इसमें मिलते हैं। 
 

Itel A90 Price in India, Availability

Itel A90 की भारत में कीमत Rs. 6,499 से शुरू होती है जिसमें फोन का 4GB + 64GB वेरिएंट आता है। इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत Rs. 6,999 है। कंपनी ने फोन को Starlit Black और Space Titanium कलर्स में उतारा है। फोन खरीद के लिए उपलब्ध है और इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा देश में चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से पर्चेज किया जा सकता है। 
Advertisement

कंपनी ने इसके साथ कुछ आकर्षक ऑफर भी दिए हैं। फोन के साथ 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी मिल रही है और 3 महीने तक JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जा रहा है।  
 

Itel A90 Specifications, Features

Itel A90 में 6.6 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर से लैस है। फोन में स्क्रीन पर Dynamic Bar भी दिया गया है जिसमें यूजर नोटिफिकेशंस देखने और अन्य अलर्ट पाने की सुविधा मिल जाती है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc T7100 SoC दिया गया है जिसके साथ में 4GB रैम है और 128GB तक स्टोरेज है। फोन में 8GB तक वर्चुअल रैम फीचर भी मिल जाता है। यह फोन Android 14 Go के साथ आता है जिसके ऊपर Itel OS 14 की स्किन दी गई है। 
Advertisement

Itel A90 के लिए कंपनी ने दावा किया है कि फोन 36 महीने की लैग-फ्री फ्लूएंसी के साथ आता है। इसमें Aivana 2.0 और स्मार्ट AI असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। यह साउंड के लिए DTS साउंड टेक्नोलॉजी से लैस होकर आता है। 

कैमरा की बात करें तो फोन के रियर में 13MP का मेन सेंसर मिलता है। वहीं, फ्रंट की ओर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिल जाता है। इसमें 5000mAh की बैटरी है और 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने फोन के साथ बॉक्स में 10W का चार्जर दिया है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए यह IP54 रेटिंग के साथ आता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  8. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  9. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.