itel A70 स्‍मार्टफोन 5000mAh बैटरी, 4GB रैम के साथ ‘सस्‍ते’ में लॉन्‍च, जानें प्राइस

itel A70 एक एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन है, जिसे एमेजॉन के जरिए खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 जनवरी 2024 13:19 IST
ख़ास बातें
  • itel A70 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 5 जनवरी से एमेजॉन पर लिया जा सकेगा
  • एंट्री लेवल कैटिगरी में हुआ है लॉन्‍च

कंपनी ने इस डिवाइस को 5 हजार एमएएच बैटरी, एलसीडी डिस्‍प्‍ले, 4 जीबी रैम और 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा जैसी खूबियों से पैक किया है।

Photo Credit: itel india

itel A70 स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। ग्‍लोबल मार्केट में यह फोन कुछ वक्‍त पहले आया था और अब देश में भी इसकी एंट्री हो गई है। itel A70 एक एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन है, जिसे एमेजॉन के जरिए खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इस डिवाइस को 5 हजार एमएएच बैटरी, एलसीडी डिस्‍प्‍ले, 4 जीबी रैम और 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा जैसी खूबियों से पैक किया है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी इस डिवाइस में है। आइए जानते हैं itel A70 से जुड़ी हर एक डिटेल। 
 

itel A70 Price in India Availability

itel A70 को 3 स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। 4GB + 64GB मॉडल के दाम 6,299 रुपये हैं। 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 6,799 रुपये है, जिसमें 800 रुपये का बैंक ऑफर भी शामिल है। 4GB + 256GB मॉडल को 7,299 रुपये में लिया जा सकता है। फोन को एमेजॉन पर 5 जनवरी दोपहर 12 बजे से फील्‍ड ग्रीन, ब्‍लू, ब्रिलिएंट गोल्‍ड और स्‍टारलिश ब्‍लैक कलर्स में लिया जा सकता है। 
 

itel A70 Specifications and Features

Android 13 गो एड‍िशन पर चलने वाले इस स्‍मार्टफोन में 6.6 इंच का LCD HD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 720 × 1612 पिक्‍स रेजॉलूशन मिलता है और 500 निट्स की ब्राइटनैस है। डायनैमिक बार के साथ आने वाले इस स्‍मार्टफोन का डिस्‍प्‍ले 120 हर्त्‍ज टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। 

itel A70 स्‍मार्टफोन में UniSoC T603 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसके साथ 4जीबी रैम और अधिकतम 256 जीबी स्‍टोरेज है। एसडी कार्ड लगाकर स्‍टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। गो एडिशन पर चलने वाले इस स्‍मार्टफोन में आईटेल के ओएस 13 की लेयर है। 
Advertisement

itel A70 में 13 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा है जो एआई लेंस और एलईडी फ्लैश की खूबियों से लैस है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5000एमएएच की बैटरी है, जिसे टाइप-सी पोर्ट के जरिए फुल किया जाता है। सिक्‍योरिटी के लिए यह स्‍मार्टफोन साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट के साथ आता है और फेस अनलॉक की भी सुविधा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.